Ram Mandir: आलिया-कटरीना से रजनीकांत तक…अयोध्या पहुंचे ये स्टार्स, प्राण प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

Ram Mandir: सिंगर म्यूजिक कंपोजन शंकर महादेवन, उदित नारायण, कैलाश खेर, सोनू निगम, अनू मलिक समेत कई सितारे अयोध्या में मौजूद हैं.
bollywood star

अयोध्या में सितारों का मेला

Ram Mandir: अयोध्या  में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए मशहूर हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं.खेल जगत के साथ ही साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, कटरीना कैफ विक्की कौशल,अयोध्या पहुंचे, कंगना रनौत , रणदीप हुड्डा, एक्टर गजेंद्र चौहान, शैफाली शाह भी अयोध्या पहुंचीं. वहीं एक्टर विवेक ओबराय अपने पिता के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे और कहा कि ये पल उनके लिए बहुत महत्तपूर्ण हैं और वो खुश हैं कि उन्हें ये मौका मिला.वहीं अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में  शामिल हुए.

वहीं संगीत जगत से सिंगर म्यूजिक कंपोजन शंकर महादेवन, उदित नारायण, कैलाश खेर, सोनू निगम, अनू मलिक समेत कई सितारे अयोध्या में मौजूद हैं. अगर साउथ इंडस्ट्री की बात करें तो रजनीकांत, चिरंजीवी, रामचरण तेजा, धनुष भी अयोध्या में मौजूद हैं.

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सितारे लखनऊ एयरपोर्ट और अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आए. सितारों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. ये स्टार्स मीडियाकर्मियों से  बात भी कर रहे हैं. हर किसी ने मन में दिल में उत्साह और उमंग है.सभी सितारे ट्रेडिशनल अवातार में अयोध्या पहुंचे और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रहे हैं.

बता दें कि इन सितारों के अलावा हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, आशा भोंसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडाकर ,अक्षय कुमार, प्रसून जोशी, अजय देवगन, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर, सनी देओल सहित कई सितारे अयोध्या पहुंच रहे हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर 12.15 बजे 12.45 बजे के बीच होगा. इस आयोजन में 6000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है.

 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें