ओपनिंग डे पर रामायण का जलवा, पहले दिन ही छापे 100 करोड़ से ज्यादा, फिर भी आदिपुरुष से पीछे
रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Ramayana Day 1 Collection: बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट में बनी पौराणिक फिल्म रामायण कल 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये कमाने के बाद अब अपने ओपनिंग डे से ही दम दिखाना शुरू कर दिया है. राम की किरदार में नजर आ रहे रणवीर कपूर और रावण का रोल निभा रहे साउथ सुपरस्टार यश को दर्शकों ने खूब पसंद किया है.
पिछले कई दिनों से यह चर्चाएं चल रही थीं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करेगी. वहीं अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रामायण के फर्स्ट पार्ट रिलीज होने के बाद फिल्म अपना दबदबा जमा रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने रुपये का कलेक्शन किया.
पहले ही दिन रामायण ने मचाया धमाल
फिल्म आते ही लोगों के बीच सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है. दर्शक रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के काम को काफी सराह रहे हैं. ओपनिंग डे पर ही इस मूवी ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने टोटल कलेक्शन 64.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने अपने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 127.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की है.
हर भाषा में दर्शकों को भा रही है फिल्म
भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी दर्शकों ने इस पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाया है. हिंदी से 46.45 करोड़ रुपये आए हैं. वहीं कन्नड़ से 7.88 करोड़, तेलुगु से 5.98 करोड़, तमिल से 2.47 करोड़ और मलयालम से 1.50 करोड़ रुपये मिले हैं. मतलब साफ है कि यह फिल्म सिर्फ एक भाषा तक सीमित नहीं है, हर जगह लोगों को पसंद आ रही है.
आदिपुरुष से पीछे रही रामायण
16 जून 2023 को आदिपुरुष दुनियाभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी. आदिपुरुष फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इसने सभी भाषाओं को मिलाकर पहले दिन भारत में 86.75 करोड़ रुपये नेट की कमाई की थी.
वहीं रामायण फिल्म ने पहले दिन 64.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि आदिपुरुष की तुलना में कम है. पहले दिन की कमाई के मामले में राम के किरदार में नजर आई रणबीर कपूर आदिपुरुष को पीछे नहीं छोड़ पाए.



