रामायण पार्ट 2 को लेकर बड़ा अपडेट, 2027 नहीं अब 2028 में रिलीज होगी फिल्म, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
रामायण फिल्म
Nitesh Tiwari Ramayana Movie Update: रणवीर कपूर की फिल्म रामायण लंबे इंतजार के बाद आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के लिए सुबह से ही थिएटर्स के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 4 हजार करोड़ की रामायण फिल्म के फर्स्ट पार्ट को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रही है. मेकर्स ने बताया था कि पौराणिक फिल्म रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका फर्स्ट पार्ट रिलीज हो चुका है. वहीं अब सेकंड पार्ट को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है.
रामायण फर्स्ट पार्ट को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
मेकर्स ने जब से फिल्म रामायण को लेकर अनाउंस किया था, तब से यह फिल्म सुर्खियों में रही. ट्रेलर जारी होने के बाद लोगों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई थी. वहीं इसका गाना हर किसी के दिमाग में अपनी अलग जगह बना चुका है.

लास वेगास में हॉलीवुड स्टार्स के बीच हुए वर्ल्ड प्रीमियर से लेकर हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रखी गई स्क्रीनिंग तक में इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. अब रामायण फिल्म का फर्स्ट पार्ट रिलीज हो गया है, जहां दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
2028 तक टला अगला पार्ट
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में रामायण को दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक भारतीय फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा था. लेकिन शूटिंग के दौरान फिल्म का दायरा बढ़ गया. उन्होंने कहा कि मेकर्स ने अब फिल्म के दो अलग-अलग वर्जन तैयार किए हैं. इंग्लिश वर्जन में अलग एडिटिंग और दोबारा लिखी गई स्क्रिप्ट होगी, ताकि विदेशी दर्शकों के लिए इसे अलग अंदाज में पेश किया जा सके. नमित मल्होत्रा ने पार्ट-2 को 2027 की जगह 2028 तक आगे बढ़ाने की वजह भी बताई.
जल्दबाजी नहीं करना चाहते मेकर्स
नमित मल्होत्रा ने आगे कहा कि फिल्म को लेकर दुनिया में इतनी ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही है, तो हम थोड़ा और समय लेना चाहते हैं. जब हम ग्रांड फिनाले लॉन्च करें, तो हमारे पास पार्ट 1 में जो किया था, उसे वैसा ही डिलीवर करने के लिए थोड़ा और वक्त हो.



