Ramayana Teaser Out: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, श्रीराम के अवतार में दिखे रणबीर कपूर, फैंस हुए गदगद
रामायण का टीजर हुआ रिलीज
Ramayana Movie Teaser Out: लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि वे कब रणबीर कपूर को ‘श्रीराम’ के अवतार में देख पाएंगे. अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है और रणबीर को इस रूप में देखकर हर कोई फिल्म की प्रशंसा कर रहा है. बीते दिनों मेकर्स ने एलान किया था कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर वे फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देंगे और अब फिल्म ‘रामायण’ का टीजर सार्वजनिक रूप से सबके सामने आ चुका है.
फिल्म ‘रामायण’ का टीजर हुआ रिलीज
हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज कर दिया है. इस 2 मिनट 38 सेकंड के धमाकेदार टीजर में भगवान राम का रोल निभा रहे रणबीर कपूर की कुछ खास और शानदार झलकियां दिखाई गई हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ के जरिए पूरे विश्व में भगवान राम की जीवन गाथा को पहुंचाने की कोशिश की है.
टीजर में क्या दिखाया गया है?
‘रामायण’ के टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर के अयोध्या आगमन से होती है. जैसे ही वह राज्य में कदम रखते हैं, प्रजा फूलों से उनका भव्य स्वागत करती है जो उन्हें एक प्रभावशाली राजा के रूप में दिखाती है. टीजर में रणबीर का योद्धा वाला अंदाज और सीता-लक्ष्मण के साथ उनके वनवास के संघर्षपूर्ण दृश्य भी नजर आते हैं. अंतिम में रावण के रूप में यश की दमदार झलक ने दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ा दिया है.
फिल्म “रामायण” कब रिलीज होगी?
फिल्म के टीजर में श्रीराम और माता सीता के विवाह से लेकर वनवास तक के सफर को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है. इस मौके पर निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक भावुक संदेश में कहा कि भगवान राम ने हमेशा अपने सुख से ऊपर कर्तव्य और त्याग को रखा. रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पे रिलीज होगी और इसका सेकंड पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा.