विक्की कौशल के बर्थडे पर कटरीना कैफ का इमोशनल पोस्ट वायरल, बेटे विहान संग फैमिली मोमेंट्स ने जीता फैंस का दिल

Vicky Kaushal Birthday: कटरीना ने विक्की के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान की छोटी सी झलक भी देखने को मिली. विक्की ने अपना खास दिन परिवार के साथ सादगी और खुशी से मनाया और केक काटकर सेलिब्रेशन किया.
Vicky Kaushal And Katrina Kaif

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवूड के मशहूर एक्टर विक्की कौशल इस समय अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता और करियर दोनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसे हर किसी ने महसूस किया. वहीं उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियों ने दस्तक दी, जब वह पिता बने. शादी के करीब चार साल बाद कटरीना कैफ और विक्की ने अपने बेटे विहान का स्वागत किया. कटरीना ने 42 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद पूरे बॉलीवुड ने इस खुशी में उन्हें बधाइयां दीं. हाल ही में विक्की ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया, जिस पर उन्हें इंडस्ट्री और फैंस से खूब प्यार मिला.

कटरीना ने विक्की के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कीं

कटरीना ने विक्की के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान की छोटी सी झलक भी देखने को मिली. विक्की ने अपना खास दिन परिवार के साथ सादगी और खुशी से मनाया और केक काटकर सेलिब्रेशन किया.

कटरीना ने इस मौके पर पति के लिए एक भावुक पोस्ट भी लिखी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने विक्की को अपनी जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा और सबसे बड़ी ताकत बताया.

कटरीना ने पोस्ट में क्या लिखा?

कटरीना ने अपने पोस्ट में लिखा कि दो साल बाद वही जगह है, लेकिन जिंदगी में बहुत कुछ बदल चुका है. उन्होंने कहा कि आज वे अपने छोटे से बेटे के साथ विक्की का जन्मदिन बेहद खुशी के साथ मना रहे हैं. कटरीना ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में विक्की उनके लिए प्यार, ताकत और उम्मीद की सबसे बड़ी वजह बने हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि विक्की के अंदर किसी संत जैसा धैर्य है, हालांकि उन्होंने हंसते हुए इसे 99 नहीं बल्कि 98 प्रतिशत बताया.

ये भी पढ़ें-क्या ब्यूटी इंजेक्शन बना शेफाली जरीवाला की मौत की वजह? पराग त्यागी ने बताई पूरी सच्चाई

कटरीना विक्की कौशल से क्यों इतना प्यार करती हैं?

कटरीना ने आगे लिखा कि वह विक्की से सिर्फ इसलिए प्यार नहीं करतीं क्योंकि वह अच्छे इंसान हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह उनके हर सवाल को धैर्य से सुनते हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि अब विक्की मिथोलॉजी, AI, वॉटरप्रूफिंग, मेकअप, हेल्थ और बिजनेस जैसे हर विषय के एक्सपर्ट बन चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें