Pathaan के बाद KING में दीपिका की भगवा ड्रेस पर विवाद, BJP विधायक रविंदर नेगी शाहरुख पर भड़के

शाहरुख खान के 61वें बर्थडे वाले दिन उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का एक गाने रिलीज किया गया. इस गाने को लेकर एक विवाद शुरु हो गया है.
Shah Rukh Khan

किंग फिल्म के गाने पर वबाल

शाहरुख खान के 61वें बर्थडे वाले दिन उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का एक गाने रिलीज किया गया. इस गाने ने देखते ही देखते कई रिकॉर्ड बना दिए. ‘किंग’ (King) के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर सबसे ज्यादा 24 घंटे में देखे जाने इंडियन फिल्म सॉन्ग का रिकॉर्ड बना लिया. वहीं दूसरी तरफ फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया.

विधायक ने दी फिल्म के बहिष्कार की चेतावनी

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंदर नेगी ने भारी आपत्ति जताते हुए फिल्म का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है. MLA का कहना है कि भगवा रंग सनातन का प्रतीक है. तीन साल पहले भी ऐसा ही हुआ था. तब दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी. वो भी शाहरुख खान की फिल्म थी. आज जो फिल्म आई है वो भी शाहरुख खान की है. एक्ट्रेस भी वही है और कपड़ा फिर भगवा रंग का है.

उन्होंने कहा, “आप सनातन का मजाक उड़ाते हैं. शाहरुख की ये जिहादी मानसिकता की सोच है. इसका हम विरोध करते हैं. अगर ये सीन नहीं हटा तो इस फिल्म का बहिष्कार किया जाएगा.”

शाहरुख को शर्म आनी चाहिए-रविंदर नेगी

इतना ही नहीं, रविंदर नेगी ने आगे कहा, “शाहरुख खान को शर्म आनी चाहिए. इस देश का खाते हो, इस देश से ही अपनी फिल्मे चमकाते हो और फिर हिन्दुओं की आस्था का अपमान करते हो. हिन्दू यह अपमान नहीं सहेगा. इस फिल्म को हम रिलीज नहीं होने देंगे, जब तक ये सीन नहीं हटेगा.”

साधु समाज में भी आक्रोश

उधर एएनआई समाचार से बातचीत के दौरान महंत सीताराम दास महाराज ने किंग फिल्म में भगवा ड्रेस को दिखाने पर कहा- देखिए शाहरुख खान की किंग फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भगवा कपड़े पहनकर जो डिस्कों कर रही हैं, ये कदापि बर्दाश्त नहीं है. मैं कहूंगा की शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जी से कि आपको यही हरकतें करनी है तो आप हरे कपड़े पहन लो.

पठान फिल्म में हुआ था ऐसा ही विवाद

विधायक ने इस विवाद की तुलना करीब तीन साल पहले आई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से भी की. उस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आई थीं. उस समय भी उनके कपड़ों को लेकर काफी विवाद हुआ था. कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए थे.

ज़रूर पढ़ें