‘भूपेश बघेल को पूछो प्रूफ दूं क्या’, नक्सलवाद पर अमित शाह का बड़ा आरोप, पूर्व CM ने भी दिया जवाब
गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा.
Amit Shah on Bhupesh Baghel: सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवादियों को बचाने का आरोप लगाया. इस दौरान अमित शाह और विपक्ष के नेताओं को बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. अमित शाह ने कहा कि 24 अगस्त 2024 को कहा था कि नक्सलवाद खत्म करेंगे और 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.
‘हां बोलो तो बोलो, वरना फंस जाओगे’
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर भाषण देने के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान शाह ने बताया कि हमने 24 अगस्त 2026 को नक्सलवाद खत्म करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, ‘मैं यहां किसी व्यक्ति के सामने नहीं कह रहा हूं. भूपेश बघेल को पूछो प्रूफ दूं क्या यहां पर. हां बोलो तो बोलो वरना फंस जाओगे.’
राहुल गांधी जी अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बार नक्सलवादियों के हमदर्दों के साथ देखे गए हैं।
— BJP (@BJP4India) March 30, 2026
भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सल फ्रंटल संगठन हिस्सा लिए, इसका मेरे पास रिकॉर्ड है।
2010 में ओडिशा में लाडो शिकोका के साथ मंच साझा किया, शिकोका ने उसी मंच से भड़काऊ भाषण दिया और राहुल… pic.twitter.com/i6CkXpDkIM
‘इनका ध्रुव वाक्य है, सत्ता बंदूक की नली से निकलती है’
अमित शाह ने माओवादी विचारधारा पर भी तीखा प्रहार किया. अमित शाह ने कहा, ‘माओवादी विचारधारा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है, विकास की मांग से भी कोई लेना-देना नहीं है. माओवादी विचारधारा का ध्रुव वाक्य है कि सत्ता बंदूक की नली से निकलती है. इनका मुख्य उद्देश्य अपनी विचारधारा को भोले-भाले आदिवासियों के बीच फैलाकर सत्ता हासिल करना है. इनका लोकतंत्र पर कोई विश्वास नहीं है.’
भूपेश बघेल ने भी दिया जवाब
वहीं अमित शाह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जवाब दिया है. बघेल ने गृहमंत्री के आरोपों को झूठ बताया है. उन्होंने कहा, ‘जिन पांच साल हमारी सरकार रही उसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठकें हुईं. इन बैठकों में राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे. पर इन बैठकों में केंद्र सरकार ने यह आपत्ति कभी नहीं की थी कि कोई राज्य नक्सलियों को बचा रहा है.मैं अमित शाह जी को चुनौती देता हूं कि हमारी सरकार की कार्रवाइयों पर केंद्र सरकार की किसी आपत्ति का कोई प्रमाण हो तो उसे सार्वजनिक करें.अगर तब आपत्ति नहीं की तो आज यह सब क्यों कहा आपने?
आप अपनी पीठ बेशक थपथपाइए लेकिन हमारी पीठ पर पैर रखकर ऊंचा उठने की कोशिश मत कीजिए. गिर जाएंगे.’
नक्सली मामले में बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जो कुछ कहा वह सरासर झूठ है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 30, 2026
जिन पांच साल हमारी सरकार रही उसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठकें हुईं. इन बैठकों में राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे. पर इन बैठकों में…
नक्सलवाद पर डेढ़ घंटे दिया भाषण
अमित शाह ने देश से नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 रखी थी. लेकिन डेड लाइन के एक दिन पहले शाह ने लोकसभा में नक्सलवा पर भाषण दिया. आज गृह मंत्री ने लगभग डेढ़ घंटे भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सरकारों को नक्सलवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया.
अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी जी अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बार नक्सलवादियों के हमदर्दों के साथ देखे गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सल फ्रंटल संगठन हिस्सा लिए, इसका मेरे पास रिकॉर्ड है.’
ये भी पढे़ं: मोनालिसा से शादी के बाद फरमान के परिवार ने क्यों रिश्ता तोड़ लिया? पिता बोले- कागजी कार्रवाई करेंगे