आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया तो भड़के अभिजीत दीपके, बोले- अगर नहीं छोड़ा…
आशुतोष रांका और अभिजीत दीपके
Ashutosh Ranka Detained in Assam: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम को असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आशुतोष रांका के हिरासत में लिए जाने के बाद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है. इस दौरान दीपके ने चैलेंज देते हुए कहा कि अगर आशुतोष को नहीं छोड़ा तो सीजेपी के सदस्य जल्द ही असम जाएंगे. गिरफ्तारी के बाद आशुतोष रांका ने कहा कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा स्कूलों की असलियत दिखाने पर डरे हुए हैं. उन्होंने लगता है कि पोल खुल जाएगी.
आशुतोष रांका ने कहा कि हिमंता मामा डर गए है कि ज्ञानेश की आड़ में कहीं असम चुनाव में हुई धांधली का पता ना चल जाए. किस तरह से विधानसभा की बाउंड्री बनाई गई, जिससे एक गांव के लोग तीन अलग अलग विधानसभा में बाट दिए गए. किस तरह से SR के नाम पर असम के नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाया गया. इसके बाद आशुतोष ने खुद हिरासत में लिए जाने के बाद वीडियो जारी करते हुए कहा कि जब जब हिमंता डरता है, पुलिस को आगे करता है.
आशुतोष रांका ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका ने असम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि काजीरंगा में हमारे लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और कैसे जमीन, जंगल और पानी छीनकर कॉर्पोरेट्स को दिए जा रहे हैं. इसके अलावा एसआईआर के नाम पर असम के नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाने की भी बात कही.
ये भी पढ़ेंः विवादों के बीच चुनाव आयोग की बैठक, CEC के साथ दोनों चुनाव आयुक्त भी शामिल, लिए कई बड़े फैसले
आशुतोष के हिरासत में लिए जाने पर भड़के दीपके
आशुतोष रांका के हिरासत में लिए जाने को लेकर अभिजीत दीपके भड़क उठे और उन्होंने कहा कि आशुतोष को पुलिस ने एक प्राइवेट घर से उठाया था. अभी तक यह नहीं बता पाई कि किन आरोपों और किस आधार पर हिरासत में लिया है. अगर आशु को रिहा नहीं किया गया तो अपने सभी साथियों के साथ जल्द ही असम जाऊंगा. फिलहाल, अभी भी आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में ही हैं.