खाते से निकालने गए 1,000 रुपए, अकाउंट में 7.59 अरब रुपए देख उड़े रिक्शा चालक के होश

Bihar E-Rickshaw Driver Pension News: बिहार के गयाजी में एक रिक्शा चालक के खाते में अचानक से 7 अरब 59 करोड़ रुपए आ गए. जिसको देखकर वह खुद हैरान हो गया.
Bihar E-Rickshaw Driver Pension News

बिहार में रिक्शा चालक के खाते में आए 7 अरब 59 करोड़ रुपए

Shocking Bank Balance Goes Viral: बिहार के गयाजी में रिक्शा चलाने वाले एक बुजुर्ग के खाते में इतना पैसा आ गया कि वह खुद ही हैरान रह गया और विश्वास नहीं कर पाया. यह खबर जब बाहर आई, तो आग की तरह फैल गई. जिस बुजुर्ग के खाते में पैसे आए वह वृद्धापेंशन की राशि निकालने गया था. लेकिन जब उसे अपने खाते में पैसे की जानकारी लगी, तो खुद हैरान रह गया. फिलहाल, बैंक प्रबंधन ने उसके खाते को रोक दिया है, यानी अब किसी प्रकार के लेनदेन नहीं किए जा सकते हैं. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र बागेश्वरी मोहल्ला का है. जहां के रहने वाले शिव कुमार पटेल जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी हैं. वे रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं. शनिवार के दिन उन्होंने अपनी एक महीने की वृद्धापेंशन निकालने गए, तो हैरान रह गए. क्योंकि उनके खाते में 7.60 करोड़ रुपए जमा थे. यह देखते ही बैंक मैनेजर और खाताधारक बुजुर्ग दोनों लोग हैरान रह गए.

खाते में पैसा देखते ही बुजुर्ग के उड़े होश

यह मामला बागेश्वरी स्थित सेंट्रल बैंक का है, जहां बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) पर बैंकिंग सेवा के जरिए 1 हजार रुपए की निकासी की. पैसे निकालने के बाद जो मैसेज उसके मोबाइल पर आया, उसने होड़ उड़ा दिया. जब CSP संचालक ने खाते में शेष राशि देखी, तो पाया कि खाते में 7 अरब 60 लाख रुपए जमा हैं. पहले तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब फिर से चेक किया तो हैरान रह गया.

ये भी पढ़ेंः बांकीपुर में नामांकन के बाद JJD उम्‍मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, तेजप्रताप यादव को बड़ा झटका?

बैंक मैनेजर ने दिए जांच के आदेश

इस खबर के बाद सब शिवकुमार पटेल के घर पहुंचने लगे. जब घर जाकर देखा तो पाया कि उनके पास रहने के लिए ठीक से घर भी नहीं है. गांव वाले उन्हें अरबपति कहकर बुलाने लगे. जब इसकी जानकारी बैंक के मैनेजर को दी गई, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. फिलहाल, यह पैसा कहां से और कैसे आया. इसकी भी जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें