कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा? बांकीपुर उपचुनाव में अभिषेक बंटी की जगह BJP ने बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा
Bankipur By-election BJP Candidate: बिहार के बांकीपुर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अपने उम्मीवार के रूप में अभिषेक कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने आज शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. पार्टी ने भी अभिषेक कुमार की जगह पर अब नीरज कुमार सिन्हा को मौका दिया है. यानी अब भाजपा की ओर से नीरज कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में होंगे.
बिहार की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने चुनावी मैदान से पीछे हटते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिसके बाद उनकी जगह पर नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है.
Bye-elections | BJP fields Ashutosh Tiwari from Madhya Pradesh's Datia and Neeraj Kumar Sinha from Bihar's Bankipur Assembly seat pic.twitter.com/o4d6IU8hpp
— ANI (@ANI) July 10, 2026
अभिषेक कुमार ने नामांकन वापस लेने के फैसले के पीछे पारिवारिक कारण बताया है. इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर दी है. अभिषेक कुमार ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन उसके एक दिन बाद ही नामांकन वापस लेकर राजनीतिक हलचल को तेज कर दी. फिलहाल, भाजपा ने बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी मैदान में उतार दिया है.
ये भी पढ़ेंः सुष्मिता देव, शुखेंदु शेखर समेत TMC के 3 सांसद BJP में शामिल; तीनों को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?
नीरज कुमार सिन्हा पटना के मीठापुर के रहने वाले हैं, जो काफी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं. 32 वर्षीय नीरज बीए ग्रैजुएट हैं और अब तक अविवाहित भी हैं. वे बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष (भाजयुमो), दो बार मंडल अध्यक्ष (नरेंद्र भारती मंडल) रह चुके हैं. अब भाजपा ने उन्हें बांकीपुर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है.