निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की तैयारी? बिहार की राजनीति में क्या चल रही तैयारी
विजय कुमार और निशांत कुमार
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.
दूसरी तरफ चर्चा यह भी यह है कि नीतीश कुमार के करीबी और सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी को जेडीयू में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है.
निशांत कुमार को पार्टी में आगे लाने की चर्चा पहले भी होती रही है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें जेडीयू का भविष्य बता चुके हैं. ऐसे में उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है.
विजय कुमार को लेकर क्या है जेडीयू का प्लान
विजय कुमार चौधरी को संगठन की कमान सौंपने की चर्चा भी काफी अहम मानी जा रही है. वह नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं. सरकार में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है. उन्हें प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव वाला नेता माना जाता है. अगर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में उनकी भूमिका और बढ़ सकती है.
संजय झा जाएंगे दिल्ली
जेडीयू के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर भी चर्चा है. हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इसका ऐलान आने वाले किसी भी दिन किया जा सकता है. अब देखना होगा कि इस ऐलान में पार्टी कितना समय लेती है.
क्यों हो रहा इस तरह का बदलाव?
दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू को कुछ सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद पार्टी नेतृत्व संगठन और चुनावी रणनीति की समीक्षा में जुटा है. इसी बीच पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच नई जिम्मेदारियों और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन की खबरें सामने आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली की महारैली में नहीं पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता



