DRDO का ‘घातक’ बिना पायलट के भी दुश्मनों पर करेगा हमला, थर थर कांपेगा पाकिस्तान
डीआरडीओ का घातक ड्रोन
Pilotless Attack Threatens Pakistan: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) एक ऐसा घातक नामक स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन तैयार करने जा रहा है, जो पायलट को जोखिम में डाले बिना दुश्मन के गहरे इलाकों में हमला करने के लिए सक्षम है. यह जेट पावर्ड, टेललेस फ्लाइंग-विंग यूसीएवी गहराई तक हमला कर सकता है. DRDO की मानें तो जल्द ही इसका परीक्षण किया जाएगा. इस इंजन की अगर बात करें तो यह पहले ही रूस में हाई-एल्टीट्यूड और फ्लाइड ट्रायल पास कर चुका है.
DRDO का यह जेट इंजन वाला, टेललेस फ्लाइंग-विंग डिजाइन का अनमैनड कॉम्बैट एरियल व्हीकल है, जिसे आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. जो बिना पायलट की जान को जोखिम में डाले गहरे इलाकों में भी हमला कर सकता है. इसमें करीब 1.5 टन तक प्रिसिजन-गाइडेड बम और मिसाइलें ले जाने की क्षमता होगी.
तेजस और AMCA के साथ करेगा काम
घातक ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह दुश्मन के मजबूत हवाई क्षेत्र में घुसकर महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करेगा. घातक को तेजस और एएमसीए जैसे मैनड फाइटर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी पहुंच और लड़ाकू क्षमता काफी बढ़ जाएगी.



