नीतीश कुमार के कार्यक्रम में गूंजे ‘CM निशांत जिंदाबाद’ के नारे, समर्थक बोले- यही बिहार के अगले मुख्यमंत्री
सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार
Bihar Politics: बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं. वे जल्द ही शपथ ग्रहण करेंगे इससे पहले वह बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि इन सब के बीच उनके बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. ऐसा माना जा रहा है कि निशांत को बिहार सरकार में कोई बड़ा पद मिल सकता है. वहीं उनके समर्थक उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं.
बिहार की राजधानी पटना में विधान परिषद गेस्ट हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जमकर नारेबाजी देखने को मिली है. गेस्ट हाउस के उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार के सामने ही JDU कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद’ के जमकर नारे लगाए. इस सब नारेबाजी के बीच सीएम नीतीश मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए.
सम्राट चौधरी के सामने नारेबाजी
कार्यक्रम के दौरान जब निशांत कुमार के पक्ष में नारेबाजी हो रही थी. उस समय प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि नीतीश के बाद सम्राट को कमान मिल सकती है. हालांकि अब तक एनडीए ने अपना नया सीएम फेस अनाउंस नहीं किया है. ऐसे में इस तरह की नारेबाजी नई चर्चाओं को जन्म दे रही है.
बिहार में कब बनेगी नई सरकार
बिहार में नई सरकार का गठन खरमास के बाद किया जाएगा. जबकि खुद सीएम नीतीश कुमार विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दे चुके हैं. अब वे बहुत जल्द सीएम पद से इस्तीफा देंगे. ऐसा माना जारहा है कि नई सरकार का गठन बिल्कुल नए तरीके से किया जाएगा.
सरकार के विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जदयू के बीच मंथन जारी है. ऐसे में निशांत के नाम की चर्चा तेजी से होने लगी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में निशांत को क्या जिम्मेदारी मिलती है. इन सब के बची अटकलों का बाजार भी गर्म है.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए BJP उतार सकती है तीसरा उम्मीदवार, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर!