‘जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द होगा शुरू’, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके
CJP Abhijit Dipke Hall Threat Allegation: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जल्द ही जंतर-मंतर का सीजन-2 शुरू होने जा रहा है. हालांकि, उन्होंने अभी समय और जगह की जानकारी नहीं दी है. दीपके के बयान से यह स्पष्ट है कि सीजेपी आने वाले दिनों में अपनी गतिविधियां फिर तेज करने की तैयारी में है. इस दौरान अभिजीत दीपके ने बताया कि वे पार्टी की बैठक के लिए एक हॉल बुक किया था, जिसे भाजपा के लोगों ने धमकियां देकर कैंसिल करा दिया. जिस हॉल को बुक करने जाते हैं. उसी के मालिक को धमकी दी जाने लगती है. हालांकि, दीपके द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन उनके आरोपों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. पढ़ें दीपके ने क्या कहा?
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी. जिसके लिए हॉल खोज रहा था. इस दौरान दीपके ने दावा किया कि कई हॉल वालों ने पार्टी को देने से इनकार कर दिया. हॉल मैनेजरों का कहना है कि ऊपर से दबाव है. इसी दौरान एक हॉल मिला, जिसे बुक कर रसीद भी ले ली, लेकिन बैठक से पहले ही उसके मालिक को धमकी दी गई.
दीपके ने क्या कहा?
दीपके ने दावा कि हॉल के मालिक से कहा कि अगर सीजेपी की बैठक यहां होने दी गई तो उन्हें ‘उल्टा लटका दिया जाएगा’. दीपके ने कहा कि भाजपा देश के युवाओं से डर रही है. अगर भाजपा को लगता है कि इन हरकतों से वे डर जाएंगे, तो ऐसा नहीं है. भाजपा गलतफहमी न पाले. इस दौरान दीपके ने जंतर-मंतर का सीजन-2 भी शुरू होने के संकेत दिए हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना…’, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस आलाकमान पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल
अभिजीत ने कहा कि जल्द ही जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द शुरू करने जा रहे हैं. वहीं सीजेपी प्रवक्ता आशुरोष रांका ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है. क्या दिल्ली पुलिस सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रही है?