अभिजीत दिपके समेत पूरी टीम को पुल‍िस ने हिरासत में लिया, व‍िमान से उतरने का भी नहीं मिला मौका

Abhijit Dipke detained: अभिजीत दिपके और उनकी पूरी टीम को पुल‍िस ने हिरासत में लिया है. उनको व‍िमान से उतरने का भी नहीं मिला. पुल‍िस ने व‍िमान से ही उन्‍हें हिरासत में ले लिया है.
Abhijit Dipke detained

फ्लाइट से ही दीपके को पुल‍िस ने ह‍िरासत में लिया

Abhijit Dipke detained: दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी यहां पहुंच रहे हैं. सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं. हालांकि उनके जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है. पुलिस उस विमान के अंदर ही पहुंच गई थी, जिसमें दीपके और उनकी टीम सवार थी. यही से उनकी टीम को हिरासत में ले लिया गया. इस दौरान पुलिस और दीपके के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली.

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सुबह से ही पुल‍िस की भारी तैनाती की गई थी. ऐसा पहले से ही अनुमान था कि पुलिस यही से सीजेपी की टीम को डिटेन कर सकती है. ठीक वैसा ही हुआ. पुलिस ने सुबह से ही सीजेपी के अन्‍य लोगों को उठाना शुरू कर द‍िया था. दूसरी तरफ जो लोग भी जंतर-मंतर पहुंच रहे थे. उन्‍हें भी पुलिस हिरासत में ले रही है. अब तक 600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस से नोकझोंक के दौरान दीपके ने हाथ जोड़ते हुए महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि मैं खुद यहां गिरफ़्तार होने आया हूं, गिरफ्तार करें. हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. खास बात यह है कि दीपके को गिरफ्तार करने के लिए विमान में ज्यादातर महिला पुलिसकर्मियों को ही भेजा गया था.

पुलिस की कार्रवाई पर सीजेपी ने जताई नाराजगी

पुलिस की इस कार्रवाई पर सीजेपी ने नाराजगी जाहिर की है. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं. इसके लिए हम लोगों की तरफ से पुलिस को पहले ही जानकारी दे दी गई थी. बावजूद इसके, पुलिस ने ये हरकत की है.

सीजेपी के प्रवक्ता ने अभ‍िजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग की है. पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने लैंडिंग के वक्त फ्लाइट में घुसकर इन तीनों को अरेस्ट किया है.

ये भी पढ़ें:Live: अभिजीत-आशुतोष-सौरव के दिल्‍ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, अब तक 600 से ज्यादा लोग ड‍िटेन

ज़रूर पढ़ें