दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में हैं CJP फाउंडर, क्या होगी रिहाई?
अभिजीत दीपके के दादी का निधन
Abhijit Dipke Grandmother Death: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के दादी का निधन उनके हिंगोली स्थित पैतृक आवास में हो गया है. अभिजीत दिपके अभी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. आज दिल्ली में सीजेपी ने प्रदर्शन का ऐलान किया था. जिसमें शामिल होने के लिए दिपके भी पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें फ्लाइट में ही हिरासत में ले लिया गया. इसी बीच खबर आई कि उनकी दादी का निधन हो गया है.
अभिजीत दिपके खुद दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और इधर उनकी दादी के निधन से परिवार में गहरा सदमा फैल गया. जानकारी के अनुसार, अभिजीत की दादी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी. उनका घर पर ही इलाज चल रहा था. आज शनिवार को अचानक उन्होंने हिंगोली स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली.
फ्लाइट में ही हिरासत में लिए गए दिपके
बता दें, अभिजीत दिपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. जिसमें हजारों की तादाद में लोगों के आने की संभावना था. दिपके खुद प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उनके साथ अभिजीत दिपके और सौरभ दास भी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.
ये भी पढ़ेंः CJP प्रदर्शन के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-7 की बदल दी गाइडलाइन
क्या अब रिहा होंगे अभिजीत दिपके?
जानकारी के अनुसार, अभिजीत के प्रोटेस्ट की वजह से उनका पूरा परिवार पहले से ही चिंतित था. अब दादी की मौत के बाद उनके परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अब सबके मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके को रिहा करेगी?