Dhruv Rathee: ध्रुव राठी ने क्यों इन ऐप्स को इंस्टॉल नहीं करने की दी सलाह?

Dhruv Rathee: प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया है. इसी बीच ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट करते हुए कुछ ऐप्स के नाम बताए हैं, जिन्हें इस्टॉल ना करने की सलाह दी है.
Dhruv Rathee CJP Protest

ध्रुव राठी (File Photo)

CJP Protest: दिल्ली में आज प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है. प्रदर्शन में शामिल होने आए हजारों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जर्मनी से प्रोटेस्ट में शामिल होने आए ध्रुव राठी के भी डिटेन की खबर है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सर्विस को भी बंद कर दिया है. इसी बीच ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट करते हुए कुछ ऐप्स के नाम बताए हैं, जिन्हें इस्टॉल ना करने की सलाह दी है. जानें कौन से हैं वो ऐप्स जिन्हें ध्रुव राठी ने इंस्टाल नहीं करने की सलाह दी.

ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, जरूरी जानकारी. कृपया इन ऐप्स को डाउनलोड न करें. राठी ने यह पोस्ट दूसरे यूजर्स की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है. जिसमें लिखा, “जो लोग विरोध-प्रदर्शन के लिए जा रहे हैं, उनके लिए खबर है कि इंटरनेट बंद कर दिया गया है. बातचीत के लिए Bridgefy (Android/iOS) या Briar (Android) डाउनलोड या इस्तेमाल न करें. ये ब्लूटूथ नेटवर्क के जरिए काम करते हैं. अपने ग्रुप में बातचीत के लिए इनका इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे इंटरनेट बंद करने का मकसद बेकार हो जाएगा.”

प्रदर्शन की वजह से इंटरनेट सेवा बंद

दिल्ली के जिन इलाकों में प्रदर्शन हो रहा है. उन इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. ताकि प्रदर्शनकारियों का आपस में संवाद नहीं हो सके. लेकिन इसी प्रदर्शन में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बातचीत की जरिया के लिए नए-नए पैंतरे आजमाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी को देखते हुए ध्रुव राठी ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसे ऐप्स को डाउनलोड करने से बचें, जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं.

ये भी पढ़ेंः अभिजीत दिपके समेत पूरी टीम को पुल‍िस ने हिरासत में लिया, व‍िमान से उतरने का भी नहीं मिला मौका

Bitchat ऐप हो चुका है बैन

बता दें, हाल ही में सरकार ने एक ऐसे ही ऐप्स को देश से बैन किया था, जो बिना इंटरनेट के ही इस्तेमाल किया जाता था. Bitchat ऐप ब्लूटूथ के जरिए पियर टू पियर मैसेजिंग ऐप्स की सर्विस प्रोवाइड कराता था. हालांकि, सरकार ने इसे बैन कर प्ले स्टोर से ही रिमूव करा दिया है. जिसके बाद कुछ इसी तरह से नए ऐप्स आ गए हैं. जिन्हें ध्रुव राठी ने इंस्टॉल नहीं करने की सलाह दी है.

ज़रूर पढ़ें