प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की CJP, शुरू करेगी जेल भरो आंदोलन… अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
CJP शुरू करेगी जेल भरो आंदोलन, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
CJP Mumbai Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को उन्हें विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया है. नागरिकों की आवाज दबाने के ऐसे तरीके स्वीकार्य नहीं हैं. अगर हमें विरोध करने का अधिकार नहीं दिया गया, तो CJP गांधी जयंती पर मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करेगी.
CJP ने आरोप लगाया कि सरकार ‘वोट देने के अधिकार’ के बाद अब ‘प्रदर्शन के अधिकार’ को भी छीनने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने अपनी बात रखने से रोकने की एक और कोशिश की है. इसी बीच दीपके ने गांधी जयंती पर मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने का ऐलान किया है.
Mumbai Police has also denied permission for our protest on 2nd October.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 27, 2026
Such tactics to suppress citizens’ voices are unacceptable. If we are denied the right to protest, CJP will launch a Jail Bharo Andolan in Mumbai on Gandhi Jayanti.#SaveDemocracy
CEC के इस्तीफे को लेकर होना था प्रदर्शन
CJP ने ऐलान किया था कि देशभर में 2 अक्टूबर को प्रदर्शन किया जाएगा. सीजेपी की मांग थी कि अगर 26 सितंबर तक मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी शुरुआत मुंबई से की जाएगी. फिलहाल, मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
ये भी पढे़ंः SIR विवाद के बीच दोबारा बंगाल चुनाव की मांग, EC ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा?
पुलिस ने पास अनुमति का नहीं है अधिकार
मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने को लेकर पुलिस ने बताया कि हाई कोर्ट के 4 जनवरी 2013 के PIL 116/2009 के फैसले और महाराष्ट्र सरकार के 20 जनवरी 2016 के आदेश के तहत शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति देने का अधिकार उनके पास नहीं है. पुलिस ने इसकी जानकारी नोटिस के माध्यम से आवेदक को दे दी है. हालांकि, पुलिस ने इस दौरान आवेदक को दूसरी जगह तलाश करने की सलाह भी दी है.