‘छेड़खानी करने वालों का हाथ काटो, 2 लाख ले जाओ…’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान
सांसद पप्पू यादव (File Photo)
Pappu Yadav News: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो कोई बेटियों के साथ छेड़खानी करने वालों का हाथ काटकर लाएगा, उसे वे अपनी जेब से 2 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे. पप्पू यादव ने यह ऐलान मधुबनी सीमा पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया. जिसमें कहा कि मां-बेटी की सुरक्षा के सवाल पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कानून के तहत भी कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.
दरअसल, पप्पू यादव दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित खुर्दा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने वहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मां-बेटी की सुरक्षा के सवाल पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी किसी भी धर्म या राजनीतिक विचारधारा का क्यों न हो. बेटी पर गलत नीयत से हाथ उठाने वाले का जो हाथ काटकर लाएगा. उसे तुरंत 2 लाख रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी.
छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने पर मिलेंगे 2 लाख
उन्होंने कहा कि मैं आपको वादा करता हूं कि जो भी बेटी को छेड़ेंगे उसको दंड दीजिए और देकर आइए तुरंत पप्पू यादव से 2 लाख रुपया सीधा लीजिए. कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने आयोजन को लेकर कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव की मिसाल पेश कर रहा है.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे नौकरी दिला दो, पहली सैलरी आपकी…’, AI-ML ग्रेजुएट की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
वीडियो वायरल
पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से अपील की है कि वे मेले में शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ शामिल हों. ताकि अमन-चैन और आपसी प्रेम को बढ़ावा मिल सके. हालांकि, ऐसा नहीं ऐसा है कि पप्पू यादव ने पहली बार कोई विवादित बयान दिया है. इससे पहले भी कई बार अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. फिलहाल. पप्पू यादव का यह विवादित बयान खूब वायरल हो रहा है.