60 लाख का पैकेज, जुड़वां बच्चे… मां का दावा- मेरी आंखों के सामने बेटे को मार डाला, पत्नी पर भी आरोप

Delhi Engineer Murder: दिल्ली में विनय गुप्ता की मौत के मामले में मां ने दावा किया कि उसके सामने ही बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Delhi Engineer Murder

दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में सॉफ्टवेयर इंजिनियर विनय गुप्ता की मौत हो गई. परिवार का दावा है कि उसके ससुरालवालों ने मारपीट की, जिसकी वजह से विनय की जान चली गई. परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने भी हत्या का मामला दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मां ने अपने बेटे विनय के ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें क्या है पूरा मामला?

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता (31) नोएडा में अच्छी सैलरी (60 लाख रुपए पैकेज) में काम कर रहे थे. उनकी शादी करीब 3 साल पहले बुद्ध विहार की रहने वाली रेखा से हुई थी. जिसके दो जुड़वा बच्चे भी हैं. विनय की मौत के बाद उनकी मां ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों पर कहासुनी होती थी, लेकिन इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि विनय की जान ले लेंगे. मां ने विनय के ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विनय के साथ मारपीट की गई है. उनके बाल पकड़े गए, जमीन पर गिराया गया और फिर गला दबाकर सीने में पैर मारे गए.

मां का दावा- आंखों के सामने की मारपीट

मां ने दावा कि यह सब उनकी आंखों के सामने हुआ. वे बचाव के लिए गुहार लगाती रहीं, लेकिन किसी से नहीं सुना और अंत में विनय की मौत हो गई. जब पुलिस ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें कुछ लोग घर पर विनय की पत्नी की साथ कुछ और लोग आते दिखाई देते हैं. इसके कुछ ही देर बाद पड़ोसी विनय को कंधे में लेकर बाहर आते हैं. इस दौरान विनय खड़े होने की स्थिति में नहीं रहे. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ेंः आंखों में डाली मिर्च पाउडर, फिर लाठी-डंडों से पीटा, दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला, कई घायल

विनय ने मां ने क्या बताया?

विनय की मां ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. तो उसकी पत्नी और ससुरालवाले विनय को पकड़ लिए. यह देखकर पिता कहने लगे कि भाई आराम से बात करो, हाथ मत उठाओ. इस दौरान रेखा का बड़ा भाई बाल पकड़ लिया और बेटे का गाल दबाने लगा. फिर जमीन पर पटककर छाती पर मारा. रेखा के दोनों भाइयों ने खूब मारा. वे पूरी प्लानिंग के साथ विनय को मारने आए थे. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ससुरालवालों ने इससे पहले भी धमकी देते हुए कहा था कि हम तो जमाइयों को मार देते हैं. फिलहाल, विनय की मां ने फांसी देने की मांग उठाई है. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें