‘दिवाली खुशियों की ईद’ वाले खड़गे के बयान पर बवाल, भड़की BJP, कांग्रेस पर साधा निशाना

Mallikarjun Kharge Statement: मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. ये खुशियों की ईद है. जिन लोगों के बीच कोई विवाद है या कोई गलतफहमी है, उनसे मेरी गुजारिश है कि वे इन मतभेदों को भुला दें.
Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे (File Photo)

Mallikarjun Kharge Statement Controversy: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिवाली पर बधाई देते हुए कहा कि दिवाली खुशियों की ईद है. मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर है. भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर सनातन और हिंदू विरोधी सोच रखने को आरोप लगाया और खड़गे से पूछा कि क्या वे कभी ईद को खुशियों की दिवाली कहने की हिम्मत करेंगे. खड़गे के इस बयान को लेकर शिवसेना ने भी निशाना साधा है. जानें क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने दिवाली के मौके पर भी वोट बैंक की राजनीति को चुना. वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ईद का अपना महत्व है और दिवाली की अपनी परंपरा, पवित्रता और पहचान है.

भाजपा ने साधा निशाना

इस दौरान प्रदीप भंडारी ने एक अन्य पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस दिवाली जैसे मौकों पर भी तुष्टीकरण और वोट बैंक के बारे में सोचती है. वहीं भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय साल में दो बार ईद मनाता है, लेकिन कांग्रेस हर हिंदू त्योहार को ‘खुशियों की ईद’ के रूप में मनाना चाहती है. खड़गे के बयान के बाद कई भाजपा नेताओं ने निशाना साधा है.

शिवसेना भी हमलावर

खड़गे के दिवाली पर दिए गए बयान को लेकर शिवसेना भी हमलावर है. शिवसेना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी को दिवाली में ईद दिखाई दे रही है तो कुछ लोगों को ईद में भी दिवाली दिखाई देती है. उन्होंने कहा, सभी धर्मों और त्योहारों का सम्मान किया जाना चाहिए. दिवाली और ईद दोनों का अपना-अपना महत्व है और दोनों अलग हैं.

क्या बोले थे खड़गे?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं. ये खुशियों की ईद है. मेरी एक विशेष अपील भी है कि देश में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है. जिन लोगों के बीच कोई विवाद है या कोई गलतफहमी है, उनसे मेरी गुजारिश है कि वे इन मतभेदों को भुला दें.

ज़रूर पढ़ें