पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर कसा शिकंजा! 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 7 दिन की ED की रिमांड पर भेजा

Ed raid, sanjeev arora: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को कोर्ट ने 7 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. शनिवार को छापेमारी के बाद संजीव को गिरफ्तार किया गया था.
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा

Ed Raid Sanjeev Arora: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. मनी लॉन्ड्रिंग और कथित GST फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गुरुग्राम की विशेष PMLA अदालत ने 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत से 10 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल 7 दिन की कस्टडी मंजूर की है.

ईडी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित मंत्री आवास समेत कई ठिकानों पर करीब 40 घंटे तक चली छापेमारी के बाद संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी का दावा है कि यह मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी GST लेनदेन और मोबाइल फोन खरीद-बिक्री से जुड़ा है.

आरोप है कि दिल्ली की कथित फर्जी कंपनियों के जरिए नकली बिल तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत फायदा लिया गया और बाद में रकम को दुबई के रास्ते भारत वापस लाया गया. इसी को आधार बनाकर ईडी ने कोर्ट में 10 दिनों की रिमांड मांगी थी.

पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान गुरुग्राम स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी खंगाले गए. एजेंसी अब पैसों के लेनदेन, कथित शेल कंपनियों और विदेशी ट्रांजैक्शन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. फिलहाल ईडी रिमांड के दौरान मंत्री से इस कथित घोटाले को लेकर पूछताछ करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.  

आम आदमी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP नेतृत्व ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कानून अपना काम कर रहा है. बता दें कि पंजाब में प‍िछले एक महीने के दौरान कई जगहों पर ईडी की तरफ से छापेमारी की गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर से आतकी हमले का अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस हुई तैनात, न‍िशाने पर BJP हेडक्वार्टर

ज़रूर पढ़ें