मॉनसून की बारिश पर दिखेगा EL Nino का असर, चिंता में किसान, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मॉनसून की बारिश पर दिखेगा EL Nino का असर
IMD Advisory Farmers Rainfall Worry: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि इस साल अल-नीनो के असर से खरीफ फसलों पर सूखे का खतरा मंडरा सकता है. इस दौरान किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. यानी इस साल भारत में मॉनसूनी बारिश कमजोर रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जानें क्या सलाह दी.
मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसके अनुसार, किसानों को फलों के पौधों को गर्मी से बचाने के लिए उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पेड़ों के निचले हिस्से पर सफेद रंग का घोल लगाने को कहा गया है. इससे क्या होगा कि पेड़ों को सूखने से बचाया जा सकेगा. लेकिन सबसे ज्यादा उन किसानों को चिंता सता रही है, जो खरीफ की फसलें करते हैं.
खरीफ की फसलें खराब होने की उम्मीद
खरीफ का सीजन जून से सितंबर तक चलता है, जिसमें धान, मक्का, बाजरा, दालें, कपास और गन्ना जैसी फसलें बोई जाती हैं. ये फसलें कम बारिश होने की वजह से खराब हो सकती हैं. क्योंकि ये सभी फसलें पानी वाली हैं. अगर कम पानी मिला तो नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो सबसे ज्यादा मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई इलाके सूखे के चपेट में आ सकते हैं.
किसानों के लिए क्या सलाह?
किसानों के लिए कृषि एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि वे ज्यादा से ज्यादा सूखा सहन करने वाली ही फसलें तैयार करें. कम समय में जो फसल तैयार हो जाए, उस पर फोकस रखें. फसल बीमा जरूर करवाएं. ताकि फसल के नुकसान का मुआवजा मिल सके.
ये भी पढ़ेंः इस गांव में सोने का भंडार, 1500 एकड़ में मिला 50,000 किलो सोने का खजाना, चमक जाएगी किस्मत
EL Nino को लेकर किसानों में चिंता
फिलहाल, El Nino को लेकर किसानों में चिंता पैदा हो गई है. क्योंकि El Nino की वजह से मॉनसून की बारिश में कमजोरी देखने को मिल सकती है. कम बारिश होगी, तो किसानों की चिंता जायज है. ऐसी स्थिति में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है.