चुनाव आयोग ने फिर बढ़ाई दिल्ली में SIR की डेट, जानें कब आएगी अंतिम सूची

Delhi SIR Date Change: चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेसनोट के मुताबिक, बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर 17 अगस्त तक सत्यापन चलना था, जिसे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है.
Delhi SIR

दिल्ली एसआईआर प्रक्रिया की डेट बढ़ी

Delhi SIR: देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एसआईआर की तारीख तीसरी बार बढ़ा दी है. इस बदलाव के बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी, जबकि ड्राफ्ट सूची 31 अगस्त को जारी की जाएगी. चुनाव आयोग ने गुरुवार 19 अगस्त को दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया को बढ़ाने का आदेश दिया है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेसनोट के मुताबिक, बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर 17 अगस्त तक सत्यापन चलना था, जिसे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है. इसके अलावा दावे और आपत्तियों की डेट 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है.

SIR प्रक्रिया की बढ़ाई डेट

वहीं, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 अगस्त को किया जाएगा. आपत्तियों का निपटारा 31 अगस्त से लेकर 29 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान कोई भी आवेदन कर सकता है. वहीं सूची का अंतिम प्रकाशन 4 नवंबर 2026 को होगा. यानी कुल मिलाकर चुनाव आयोग ने एसआईआर की प्रक्रिया से संबंधित सभी डेट को बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाका, 3 की मौत, कई घायल

अधिकांश लोगों को वितरित हुए गणना पत्रक

चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ceodelhi.gov.in/Default.aspx बनाया है. जहां पर आप सारी जानकारी एक साथ चेक कर सकते हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक करीब दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाताओं में अधिकांश को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं, वहीं 62 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है.

ज़रूर पढ़ें