Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने जारी की तीसरी पूरक मतदाता सूची, नाम जुड़ने और कटने का डेटा नहीं देने पर उठे सवाल

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. प्रदेश की 294 सीटों के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
Manipur Voter List

मणिपुर मतदाता सूची

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने तीसरी पूरक मतदाता सूची(Supplementary Voter List) जारी कर दी है. बंगाल चुनाव में इस बार गहन पुनरीक्षण (SIR) बड़ा मुद्दा बना हुआ है. हालांकि चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि इस सूची में कितने नामों को शामिल किया गया है और कितने नाम हटाए गए हैं. शुक्रवार की रात को भी एक पूरक मतदाता सूची जारी की गई थी. चुनाव आयोग ने नाम हटाने और जोड़ने की जानकारी नहीं दी, जिसके बाद आंकड़ों की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. प्रदेश की 294 सीटों के लिए दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. बंगाल चुनाव में अब तक तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी 274 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

आंकड़ों को लेकर उठे सवाल

चुनाव आयोग ने मतदान से पहले अब तक तीन मतदाता सूची जारी की है. चुनाव आयोग ने सोमवार को ‘विचाराधीन’ मतदाताओं की पहली पूरक सूची जारी की थी, लेकिन हटाए गए नामों की संख्या या उस सूची में निपटाए गए मामलों की सटीक जानकारी नहीं दी, जिसको लेकर लोगों ने सवाल उठाए. पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल होते हैं, जो नामांकित, विवरणों में सुधार और सत्यापन के बाद बहाल किए जाते हैं. इसमें दोहराव, मृत्यु या निवास स्थान परिवर्तन की वजहों से हटाए गए नाम भी शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ेंः 4 बच्चों की मां का अपने से 12 साल छोटे प्रेमी पर आया दिल, घर छोड़कर भागी, बच्चे बोले- मम्मी प्लीज…वापस आ जाओ

भवानीपुर से चुनावी मैदान में हैं ममता बनर्जी

बंगाल का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहने वाला है. क्योंकि सीएम ममता बनर्जी के सामने मुकाबला करने के लिए भवानीपुर सीट से भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं. सुवेंदु अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को हरा भी चुके हैं. शायद इसी डर की वजह से ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव न लड़कर भवानीपुर सीट चुना है.

ज़रूर पढ़ें