बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने की एस जयशंकर से मुलाकात, पटरी पर फिर लौट रहे रिश्ते
एस जयशंकर और खालिलुर रहमान
khalilur rahman india visit: बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद एक बार फिर भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश हो रही है. सरकार गठन के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर्रहमान 7-10 अप्रैल तक भारत दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने भारत में विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA चीफ अजीत डोभाल से मुलाकात की है. इसके बाद उनका वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम फिक्स है.
भारत में बांग्लादेश के के विदेश मंत्री की इन मुलाकातों को भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में एक नयी शुरुआत की उम्मीद दिखाई दे रही है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सरकार आने के बाद पहला हाई प्रोफाइल दौरा है.
साल 2024 में शेख हसीना सरकार को सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. यही वजह है कि इन मुलाकातों के कई मायने निकाले जा रहे हैं.
पिछली सरकार में जमकर हुई हिंसा
बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के बाद मोहम्मद युनूस को देश का कार्यकारी प्रधानमंत्री बनाया गया था. हालांकि उनके कार्यकाल के दौरान हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय पर जमकर हमले हुए हैं. कई लोगों की हत्याएं की गई तो कई लोगों की रोजी रोटी छीन ली गई. इन्हीं सब वजहों की वजह से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों मं तल्खी देखने को मिली थी.
फिर से शुरू हो सकती है वीजा सेवा?
2 फरवरी को बांग्लादेश में हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की थी. इसके बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को एक बार फिर सुधारने की कोशिश की जा रही है. भारत में विदेश मंत्री की हो रही मुलाकातों के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है, खासतौर पर बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा सेवा फिर से शुरू करना सबसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा है. सुरक्षा कारणों से जुलाई 2024 से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा सस्पेंड हैं.
ये भी पढ़ें: ‘5 मिनट में भगा दिया’, SIR पर आपत्ति जताने गए TMC सांसदों का आरोप, EC ने क्या कहा?