Gold Import Duty Hike: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी, आज से लागू हुई नई दरें

Gold Import Duty Hike: मोदी सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है. जहां पहले सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत लगती थी. वहां अब 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. यह दर आज 13 मई से लागू हो गई है.
Gold Silver Price Today

सोने-चांदी की बढ़ी कीमत

Gold Silver Price Impact: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के लोगों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. जिसके बाद अब सोना-चांदी महंगा हो जाएगा. क्योंकि सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है. जहां पहले सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत लगती थी. वहां अब 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. यह दर आज 13 मई से लागू हो गई है.

सोना-चांदी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में करीब 6 प्रतिशत उछला है. सरकार ने मंगलवार को सोना और चांदी के आयात पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी लगाई है. इसके साथ ही 5 प्रतिशत सेस लगाया है. जिसके बाद कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत के पार पहुंच गई है. इंपोर्ट ड्यूटी बनाने का मकसद सोने के आयात को कम करने, गिरते रुपयों को संभालने और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है. कस्टम ड्यूटी बढ़ते ही सोने-चांदी समेत अन्य कीमती धातुओं की कीमत आसमान छूने लगी है.

अधिकारियों ने कस्टम ड्यूटी बढ़ने पर जताई चिंता

कस्टम ड्यूटी बढ़ने से अधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से स्मगलिंग बढ़ सकती है. अधिकारियों का कहना है कि साल 2024 के बाद देश में स्मगलिंग के मामलों में भारी कमी देखने को मिली थी. क्योंकि सरकार ने इस दौरान इंपोर्ट ड्यूटी में भारी कटौती की थी. फिलहाल, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है. जिसका असर तुरंत देखने को मिलने लगा है.

ये भी पढ़ेंः शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के एक ही दिन में डूबे 11 लाख करोड़! जानें क्यों आई गिरावट

सोना नहीं खरीदने से अर्थव्यवस्था पर दिखेगा असर

अभी तक देश में हर साल आमतौर पर 600 से 800 टन तक सोने की मांग रहती है. साल 2025 की अगर बात की जाए तो करीब 710.9 टन सोने का आयात किया गया. हालांकि, 2026 की पहली तिमाही में सोने की मांग घटकर सिर्फ 151 टन रह गई है. पीएम मोदी ने भी देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी. अगर देश में एक साल तक सोना खरीदना कम या बंद कर दिया जाए, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है.

ज़रूर पढ़ें