NEET के बाद अब गुजरात की इस यूनिवर्सिटी का पेपर लीक? दावा- परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल सवाल

Gujarat Ayurved University Paper Leak: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जामनगर की गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS के शल्य तंत्र-1 सब्जेक्ट का पेपर परीक्षा से पहले ही WhatsApp पर वायरल हो गया.
Gujarat Ayurved University Paper Leak

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय की परीक्षा से पहले सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है.

Questions Go Viral WhatsApp: NEET पेपर लीक का मुद्दा अभी पूरी तरह थमा नहीं कि गुजरात के एक यूनिवर्सिटी से पेपर लीक की खबर आई है. हालांकि, अभी पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई है. दावा किया जा रहा है कि यह मामला जामनगर की गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS के शल्य तंत्र-1 सब्जेक्ट का है. जहां परीक्षा से पहले ही WhatsApp पर जरूरी बातें वायरल हो गईं. इन दावों ने हलचल मचा दी. वहीं, इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है.

यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि परीक्षा से पहले ही कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक और प्रश्नों से जुड़े बिंदु व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो गए. सोशल मीडिया पर जो पेपर वायरल हो रहा है. उसमें दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में आए 12 प्रश्नों में से 11 प्रश्नों में समानता है. इस दावे के बाद यूनिवर्सिटी में परीक्षा की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो गए. इन दिनों पेपर लीक का मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा. इसलिए इस दावे के बाद हड़कंप मच गया.

परीक्षा से पहले सवाल वायरल होने का दावा!

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक, BAMS तृतीय व्यावसायिक वर्ष की एम. एस. (शल्य तंत्र-1) विषय की परीक्षा से ठीक पहले व्हाट्सएप पर वायरल हो गया. हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. यूनिवर्सिटी के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक एच. पी. झाला ने बताया कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई गई है. सूचना मिली है कि पेपर होने से पहले ही वायरल हो गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. इसके बावजूद जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एथेनॉल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान

जांच के बाद होगा खुलासा

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो कार्रवाई जरूर होगी. फिलहाल, इस मामले के बाद यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि क्या सच में पेपर लीक हुआ था या फिर एक अफवाह?

ज़रूर पढ़ें