बंगाल चुनाव में BJP को कितनी सीटें, ममता की चौथी बार सत्ता में होगी वापसी? जानें क्या कहता है Opinion Poll

Bengal Election 2026: बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या चौथी बार भी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सत्ता में वापसी होगी. मतदान से पहले वोटवाइव (Votevibe) ने सर्वे किया है.
Bengal Election 2026 PRE POLL SURVEY

बंगाल चुनाव में किसकी होगी जीत?

Bengal Election Pre Poll Survey: पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहला चरण 23 अप्रैल को है, तो वहीं दूसरा 29 अप्रैल को है. विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ तैयारियां शुरू कर दिए हैं. बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि क्या चौथी बार भी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सत्ता में वापसी होगी. मतदान से पहले वोटवाइव (Votevibe) ने सर्वे किया है. जानें क्या कहता है बंगाल का समीकरण.

वोटवाइव के सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में चौथी बार ममता बनर्जी सरकार बना सकती हैं. कुल 294 सीटों में करीब 184 से 194 सीटें मिलने की संभावना है. जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है. यानी कहा जा सकता है कि सर्वे के अनुसार, ममता बनर्जी की लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी हो सकती है. वोटवाइव द्वारा किया गया ओपिनियन पोल सिर्फ लोगों से बातचीत पर आधारित है. यह कोई फाइनल परिणाम नहीं है.

भाजपा को मिलेंगी कितने सीटें?

ओपिनियन पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करीब 98 से 108 सीटें मिल सकती हैं. वहीं छोटे-छोटे दलों को लेकर अनुमान है कि उनकी उपस्थिति काफी सीमित रह सकती है. यानी उनका ज्यादा कमाल नहीं देखने को मिलेगा. इस चुनाव में ममता बनर्जी और भाजपा में सीधी टक्कर है. हालांकि, कई दल ऐसे हैं, जो अपनी खोई हुई जमीन की वापसी करने में जुटे हैं और कुछ ऐसे हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः बंगाल में BJP की तीसरी लिस्ट जारी, आरजी कर रेप पीड़िता की मां को इस सीट से दिया टिकट

वोट शेयर को लेकर अनुमान?

ओपिनियन पोल में न सिर्फ टीएमसी की सीटें बढ़ने का अनुमान है, बल्कि वोट शेयर में भी बढ़त मिलने की उम्मीद है. सर्वे के मुताबिक करीब 41.09 प्रतिशत लोगों ने टीएमसी को समर्थन दिया है, तो वहीं भाजपा को करीब 34.9 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है. कुछ ऐसे भी वोटर्स हैं, जो अपने मौजूदा विधायक को वोट देने के पक्ष में हैं. फिलहाल, जीत-हार का फाइनल आंकड़ा 4 मई को जारी होंगे.

ज़रूर पढ़ें