‘राजनीति करनी है तो नौकरी छोड़ दें’ पटना SSP पर भड़के प्रशांत किशोर, Video

Bihar News: प्रशांत किशोर ने पटना SSP को कहा कि अगर राजनीति ही करनी है, तो नौकरी छोड़ दें. इस दौरान प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रभावित करने का भी आरोप लगाया.
Prashant kishore on Patna SSP

पटना एसएसपी पर भड़के प्रशांत किशोर

Prashant kishor on Patna SSP: जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पटना SSP को कहा कि अगर राजनीति ही करनी है, तो नौकरी छोड़ दें. इस दौरान प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रभावित करने का भी आरोप लगाया. उनके इस बयानबाजी और बांकीपुर उपचुनाव के रिजल्ट से पहले सियासी संग्राम छिड़ गया है.

बांकीपुर उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान हुआ. जिसका परिणाम आना अभी बांकी है. लेकिन रिजल्ट से पहले ही सियासी पारा हाई हो गया है. बांकीपुर सीट से प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने प्रेसवार्ता कर पटना एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान एसएसपी ने गलत काम किए हैं, जिनका सबूत हमारे पास है.

SSP पर भड़के प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता के दौरान दावा करते हुए कहा कि पुलिस ने 22 नंबर वार्ड में लोगों को धमकी देकर वोट देने से रोका. एसएसपी ने नोटिस जारी किया था कि जो लोग बाहर से चुनाव प्रचार करने आए, उन्होंने चुनाव में खलल डाली, जिसकी वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया. एसएसपी के इस बयान को लेकर मेरा एक ही सवाल है कि घर में सोने वाला व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन कैसे किया. एसएसपी की शिकायत चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट में करेंगे.

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर साजिश से VIP निगरानी तक! बंगाल में कथित आतंकी नेटवर्क का खुलासा

कल आएगा रिजल्ट

प्रशांत किशोर इस दौरान पटना SSP पर जमकर भड़के और कहा ‘राजनीति करनी है तो नौकरी छोड़ दें.’ एसएसपी पर वर्दी में छिपकर चुनाव को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है. फिलहाल, कल यानी सोमवार, 3 अगस्त को ही तय होगा कि बांकीपुर विधानसभा का विधायक कौन बनेगा?

ज़रूर पढ़ें