दिमागी ‘नक्सली’ हिंसा की फिराक में हैं, इन्हें आइसोलेट करना होगा- लाल किले से बोले पीएम मोदी

80th Independence Day Live: इस मौके पर पीएम मोदी ने नक्सलवाद और माओवाद का जिक्र किया और कहा कि देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा. ऐसे लोग युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.
80th Independence Day

लाल किले से पीएम मोदी

80th Independence Day: आज देशभर में 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय समारोह की अगुआई की. पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. लाल किला पर ध्वजारोहण के दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की. 

इस मौके पर पीएम मोदी ने नक्सलवाद और माओवाद का जिक्र किया और कहा कि देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा. ऐसे लोग युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

नक्सलवाद-माओवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य बर्बाद किया – PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नक्सलवाद पर कहा कि – नक्सलवाद-माओवाद ने लाखों युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया. मां बाप के सपनों को चूर-चूर कर दिया. नक्सलवाद ने भारत की बहुत बड़े क्षेत्र को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था.

पीएम मोदी ने कहा कि 3500 से ज्यादा हमारे पुलिस के जवान शहीद हो गए. युद्ध से ज्यादा नक्सलवाद ने धरती को लहुलुहान कर दिया. आज मुझे खुशी है कि नक्सली आखरी सांस की स्थिति में हैं. जहां कभी धरती रक्त रंजित रहती थी. आज उसी इलाके में विकास, विश्वास और प्रयास का तिरंगा लहरा रहा है.

दिमागी ‘नक्सली’ हिंसा की फिराक में हैं

पीएम मोदी ने कहा कि, हमें हथियारी नक्सलियों का खात्मा कराने में मुक्ति मिली है. हथियारी नक्सली तो गए, लेकिन दिमागी नक्सल, मौके की तलाश में हैं. हिंसा अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं. समाज को गलत राह पर घसीटने के लिए भांति भांति के दाव कर रहे हैं. इन दिमागी नक्सलियों को आइसोलेट करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस का नेटवर्क खड़ा करेंगे. आधुनिक संकटों से नागरिकों को रक्षा करने की व्यवस्था करेंगे.

ये भी पढ़ें- Live: रायपुर के परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय फहराएंगे तिरंगा, प्रदेशभर में मनेगा 80वां स्‍वतंत्रता दिवस

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें