जयपुर में CJP की टीम से मारपीट, ग्रामीण बोले- BJP और कांग्रेस को छोड़कर किसी को भी गांव में घुसने नहीं देंगे

CJP Team Clash in Jaipur: कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता जयपुर जिले के गांव की एक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ कर भगा दिया.
Jaipur CJP Team Clash

जयपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Villagers Ban Entry Statements: दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) गांव-गांव पहुंचने लगी है. स्कूल शिक्षा सुधार को लेकर जयपुर के बगरू इलाके में स्थित एक स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया. इस दौरान सीजेपी के कार्यकर्ता गांव छोड़कर भाग निकले. ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल के अंदर भाजपा-कांग्रेस के अलावा किसी और को घुसने नहीं देंगे. वहीं सीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट और गाड़ी में तोड़-फोड़ का आरोप लगाया है.

कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली के जंतर-मंतर में भले ही देशभर से समर्थन मिला हो, लेकिन अब लोगों ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है. आज शुक्रवार को जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्कूल ठीक करो अभियान के तहत सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ लिया.

क्या बोले प्रवक्ता आशुतोष रांका?

इस मामले को लेकर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “आज पूरे देश ने BJP की गुंडागर्दी लाइव देखी. पुलिस को पता था कि वहां पहले से ही पत्थरबाजी हो रही थी लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर लिए. पुलिस ने कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे. यह सब मदन दिलावर के कहने पर किया गया है. हमारे वालंटियर्स के हाथ तोड़ दिए गए. हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई. यहां पत्थरबाजी हुई. बुजुर्गों ने हमारी टीम की महिलाओं पर पत्थर फेंके और उनके फोन तोड़ दिए. यह सब पहले से तय था. इन सभी गुंडों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और आदेश वापस लिया जाए वरना यह विरोध अब शिक्षा से आगे बढ़कर मदन दिलावर तक फैल जाएगा.”

ये भी पढ़ेंः पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने की मांग, पुल‍िस स्‍टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कोई हमला नहीं किया है. सीजेपी वाले अपने साथ 200-250 लोगों को साथ लेकर आए थे और उन्होंने खुद ही अपनी गाड़ी तोड़ी. ग्रामीण जुगुल किशोर शर्मा ने कहा कि इतने सारे लोगों को देखकर मेरी पत्नी काफी डर गई है. डर की वजह से वह बाहर नहीं निकल रही है.

ज़रूर पढ़ें