पैसा के लिए पत्नी को बनाया कमाई का जरिया, खुद को जीजा बता कराई कई शादियां, ऐसे हुआ खुलासा

Jaipur News: जयपुर में पति-पत्नी ने ठगी करने का अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला. युवक ने अपनी ही पत्नी की कई जगहों पर शादियां करा दी. शादी के बाद पत्नी पैसे लेकर रफू चक्कर हो जाती. फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Looteri Dulhan

जयपुर में शादी के गहने और पैसे लेकर दुल्हन फरार (फाइल फोटो)

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मास्टरमाइंड ने पैसा कमाने के लिए अनोखा जरिया ढूंढ निकाला. ठगी करने के लिए युवक ने अपनी ही पत्नी की कई जगहों पर शादियां करा दी. शादी के बाद पत्नी पैसे लेकर रफू चक्कर हो जाती. दोनों पति-पत्नी ने अपनी कमाई का जरिया ही बना लिया. फिलहाल पुलिस ने जाल फेंककर पति-पत्नी समेत एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है. अब पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी है कि अब तक इस गिरोह ने कितनी फर्जी शादियां कराई हैं.

पुलिस के बताए अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं और उसका सहयोगी राजस्थान के ही भरतपुर का रहने वाला है. आरोपी पति टीटू सिंह और उसकी पत्नी राधा सिंह कई सालों से राजस्थान में रहते थे. घर का खर्च कैसे चले, इसके लिए पति-पत्नी ने नया तरीका ढूंढ़ लिया. इसमें अपने एक सहयोगी को भी शामिल कर लिया. तीनों आरोपी मिलकर ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाते थे, जिसके पास पैसे तो हों, लेकिन शादी नहीं होती हो. उस पर जाल फेंककर फंसाते और फिर गहने-पैसे लेकर भाग जाते.

कैसे हुआ खुलासा?

जयपुर के चौमूं निवासी सुरेश कुमार के भाई की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी. जिसको लेकर पूरा परिवार खूब परेशान था. इसी बीच सुरेश कुमार के एक परिचित ने भरतपुर के डीग ले जाकर कानाराम से मिलवाया. कानाराम ने शादी का भरोसा दिया और लड़की दिखाकर शादी फिक्स कर दी. इस दौरान जब होटल में लड़की को दिखाया गया तो बताया कि लड़की अकेली है उसके माता-पिता नहीं हैं. घर से काफी गरीब है, इसलिए आपको ही खर्च उठाना पड़ेगा. सबकुछ राजी होने के बाद दोनों की शादी करा दी गई, लेकिन एक दिन नई नवेली दुल्हन अचानक घर से पैसे और गहने लेकर फरार हो गई. फिर क्या, पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की. कुछ पैसे ऑनलाइन भेजे गए थे, जहां से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ेंः सुहागरात पर छुआ तो दुल्हन ने जमकर कूटा, अस्पताल पहुंचा दूल्हा, जानें क्या है पूरा मामला

कैसे फरार हुए थे आरोपी?

लुटेरी दुल्हन ने अपने पति को जीजा बताया और शादी के बाद घर भेज दिया. इस दौरान खुद को वॉशरूम जाने का बहाना बनाया और रफू चक्कर हो गई. जब काफी देर तक घर पर नहीं मिली, तो घर वालों को शक हुआ और उन्होंने ढूढ़ना शुरू कर दिया. दोनों के फोन भी बंद आए. जब पूछताछ की गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पता चला कि दोनों जीजा-साली नहीं पति-पत्नी हैं और चूना लगा गए. इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और वारदातों के खुलासा का इंतजार कर रही है.

ज़रूर पढ़ें