सुहागरात पर छुआ तो दुल्हन ने जमकर कूटा, अस्पताल पहुंचा दूल्हा, जानें क्या है पूरा मामला
रामपुर में सुहागरात के दौरान दुल्हन ने दूल्हे की कर दी पिटाई
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक युवक शादी करने के बाद सुहागरात के दिन अपनी नई नवेली दुल्हन के पास पहुंचा, तो दुल्हन ने पिटाई के साथ दूल्हे राजा का स्वागत किया. इतना ही नहीं, इसके बाद दुल्हन ने अपने मायके वालों को बुलाकर बुरी तरह पिटवाया. इस दौरान दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूल्हे ने न्याय की गुहार लगाई है.
रामपुर में शादी के बाद दूल्हे के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वह कभी कल्पना भी नहीं की होगी. शादी के दूल्हा, दुल्हन को लेकर घर पहुंचा, तो काफी धूम-धड़ाके के साथ उसका स्वागत हुआ. घर पर खूब जश्न हुआ. लेकिन जब रात में सुहागरात का समय आया, तो यहां खुशियों की जगह दुखों में बदल गया. क्योंकि दूल्हे जिसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी और अपना जीवनसाथी चुना था. उसी ने थप्पड़ जड़ दिया.
सुहागरात में पास आने पर दुल्हन ने मारा चांटा
सुहागरात के समय जब दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के पास जाने की कोशिश की तो उसने मना कर दिया. इस दौरान दुल्हन करीब नहीं आने के लिए मना करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं माना. वह दुल्हन का हाथ पकड़ लिया, जो उसे पसंद नहीं आया. फिर क्या दुल्हन ने दूल्हे पर जोरदार थप्पड़ की बरसात कर दी और जमकर पिटाई की. यहां तक तो ठीक था. मामला तब और बिगड़ गया जब दुल्हन ने अपने मायके वालों को सूचना दी.
दुल्हन ने मायके वालों ने भी कूटा
दुल्हन की सूचना पर मायके वाले भड़क गए और सीधे दूल्हे के घर पहुंच गए. इस दौरान मायके वालों ने भी दूल्हे की पिटाई कर दी. दूल्हे को इतना मारा कि उसका सिर फूट गया और उसको काफी चोट आई. दूल्हे ने बताया कि लड़की किसी और से प्यार करती है. उसने जबरदस्ती शादी की है.
ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को मामा के लड़के के साथ देख बॉयफ्रेंड ने खोया आपा, प्रेमी समझ पिटाई कर दी पिटाई, पड़ गए लेने के देने
दूल्हे ने न्याय की लगाई गुहार
पीड़ित दूल्हे ने न्याय की गुहार लगाई है. वहीं दूल्हे की बहन ने भी बताया कि दुल्हन का कहना है कि उसे यहां रहना ही नहीं है. फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है. पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि शादी के बाद दूल्हे के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया है. किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.