पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग से सनसनी, गार्ड घायल; बंद हुआ कैंपस

Khan Sir Coaching Centre Firing : ब‍िहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई की घटना सामने आई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. वहीं इस घटना के बाद छात्रों में भी गुस्‍सा है.
खान सर की कोचिंग के बाहर फायर‍िंग

खान सर की कोचिंग के बाहर फायर‍िंग

Khan Sir Coaching Centre Firing: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.  मंगलवार देर शाम कुछ बदमाशों ने कोचिंग परिसर के बाहर गोलीबारी की, जिसमें वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया. घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोलीबारी का मकसद क्या था और हमलावर किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाना चाहते थे या नहीं.

ग्लोबल स्टडीज को किया गया बंद

फायरिंग की घटना के बाद खान ग्लोबल स्टडीज प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कैंपस को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है. संस्थान की ओर से कहा गया है कि हालात सामान्य होने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के बाद ही कक्षाएं दोबारा शुरू की जाएगी.

इस बीच खान सर ने भी प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.  

सुरक्षा की मांग पर अड़े छात्र

छात्रों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और प्रशासन को तत्काल उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए. इसको लेकर वह सड़कों पर भी उतर आए.

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि जब तक प्रशासन उनकी सुरक्षा संबंधी मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.  इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘या तो लड़ेंगे या मरेंगे, जब तक जिंदा…,’ सुवेंदु सरकार पर भड़कीं ममता बनर्जी

ज़रूर पढ़ें