बिहार में ट्रेन की छत से अचानक टपकने लगी शराब, धड़ाधड़ गिरीं बोतलें, Video

Satyagrah Express: बिहार में शराब तस्करों ने ऐसा तरीका ढूंढ़ निकाला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस तस्करी के पीछे कौन-कौन शामिल हैं.
Raxaul satyagrah express Liquor

बिहार में ट्रेन से टपकने लगी शराब

Satyagrah Express: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन कहते हैं कि हर किसी का तोड़ निकाला जा सकता है. ठीक वैसे ही हुआ. शराब तस्करों ने ऐसा तरीका ढूंढ़ निकाला, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, ट्रेन की छत से अचानक पानी टपकने लगा. इसके बाद अचानक से विदेशी शराब की बोतलें गिरने लगी. फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस तस्करी के पीछे कौन-कौन शामिल हैं.

यह मामला सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का है. जहां यात्रियों की ट्रेन में अचानक शराब की बूंदें गिरने लगी. इसके बाद देखते ही देखते अंग्रेजी शराब की बोतल भी गिरने लगी. जानकारी के अनुसार सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच बोगी संख्या S-4 और S-5 के शौचालय के पास अचानक शराब की बोतलें गिरने लगी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. ट्रेन आनंद विहार से रक्सौल जा रही थी.

मौके से मिली 12 बोतल शराब

इस घटना को देखकर वहां पर मौजूद यात्री डर गए, क्योंकि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. वहां पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. हालांकि, सूचना पाकर तुरंत ही रेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. मौके से अधिकारियों को करीब 12 बोतल विदेशी शराब मिली.

ये भी पढ़ेंः एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार सख्त, बदले नियम, जानें अपडेट

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच के बाद अधिकारियों को शक है कि शराब तस्करों ने ही बोतल को छत के हिस्से में छिपाकर रखी होगी. किसी कारणवश बोतलें गिरने लगी, जिसकी वजह से मामले का खुलासा हो गया. हालांकि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि यह किसने किया है और कहां ले जाना चाह रहा था. ट्रेन से शराब ले जाने की घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन दोनों मिलकर जांच करने में जुटे हैं.

ज़रूर पढ़ें