LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, हर जिले में 2 पंपों पर होगी सुविधा

LPG Crisis: पेट्रोलियम मंत्रालय (Petroleum Ministry) के नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडियन ऑयल(Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL)और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां आम लोगों को केरोसिन उपलब्ध कराएंगी.
Kerosine at Petrol Pump

पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन

Kerosine: मिडिल ईस्ट जंग के बीच पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट का खतरा मंडराया हुआ है. भारत में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं. ऊर्जा संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार के अनुसार, अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा. रसोई गैस की कमी के बीच लोग केरोसिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी सरकार ने घरेलू गैस की कमी के बीच खाना बनाने के लिए केरोसिन उपलब्ध करा रही है.

पेट्रोलियम मंत्रालय (Petroleum Ministry) के नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडियन ऑयल(Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL)और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां आम लोगों को केरोसिन उपलब्ध कराएंगी. केंद्र सरकार ने यह नियम रविवार को लागू किया है. सरकार ने तेजी से केरोसिन का वितरण हो, इसके लिए पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में ढील दे दी है.

हर जिले के पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, देश के 21 राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों के हर जिले में प्रशासन 2 पेट्रोल पंप तय करेगा, जहां पर केरोसिन वितरण की सुविधा होगी. पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5,000 लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा. जिसे आम लोग आसानी से खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘बारी-बारी से सबको ठोका जा रहा…’, BJP सरकार पर भड़के सपा के पूर्व मंत्री, कहा- सबका नंबर आएगा

कब तक मिलेगा केरोसिन?

सरकार के अनुसार, यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है. यानी की एलपीजी संकट से राहत मिलते ही इसे बंद कर दिया जाएगा. फिलहाल यह केवल अभी 60 दिनों के लिए ही मान्य रहेगी अगर जरूरत पड़ी तो फिर अगले आदेश तक लागू रहेगी. अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहते हैं, तो आने वाले समय में इस तरह के और फैसले भी देखने को मिल सकते हैं.

कितने राज्यों में लागू होगा नियम

केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक, जिन प्रदेशों में पहले PDS यानी जन वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन नहीं दिया जाता था. अब उन प्रदेशों में भी केरोसिन मिलेगा. पहले दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में केरोसिन नहीं मिलता था.

ज़रूर पढ़ें