‘बारी-बारी से सबको ठोका जा रहा…’, BJP सरकार पर भड़के सपा के पूर्व मंत्री, कहा- सबका नंबर आएगा

Baghpat News: सपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, जब मुसलमान को ठोका जाता है, तो शेड्यूल कास्ट वाला देखकर चुप हो जाता है और कहता है कि मुल्ला जी ठोक दिए गए. जब शेड्यूल कास्ट वाला ठोक दिया जाता है, तो बैकवर्ड कास्ट देखता है. बारी-बारी से सबका नंबर आएगा.
SP Leader Nasimuddin Siddiqui Statement On BJP

सपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Baghpat News: समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बागपत में ऐसा बयान दिया कि राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. उनके बयान ने यूपी की सियासी माहौल को भड़का दिया. उन्होंने यह बयान बागपत जिले में PDA के मंच पर दिया, जिसमें कहा कि बारी-बारी से सबको ठोका जा रहा है… कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट तो कभी पिछड़े. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. जानिए क्या कहा?

दरअसल, सपा के पूर्व मंत्री पीडीए समाज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया. उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बारी-बारी से सबका नंबर आएगा. इसके बाद उन्होंने ब्राह्मणों को भाजपा का द्वितीय नागरिक बताया.

असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा

पूर्व मंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब मुसलमान को ठोका जाता है, तो शेड्यूल कास्ट वाला देखकर चुप हो जाता है और कहता है कि मुल्ला जी ठोक दिए गए. जब शेड्यूल कास्ट वाला ठोक दिया जाता है, तो बैकवर्ड कास्ट देखता है. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में आज लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है. “मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे खड़े कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है.” इसके साथ ही भाजपा पर समाज को बांटने की राजनीति का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ेंः शादी से पहले दूल्हे का डोप टेस्ट हो अनिवार्य, AAP सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, कहा- तलाक के बढ़ रहे मामले

ब्राह्मणों को लेकर क्या बोले?

ब्राह्मणों को लेकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा भाजपा उनकी उपेक्षा कर रही है. भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को पहली नागरिकता नहीं मिल रही है, उन्हें द्वितीय दर्जा का नागरिक बना दिया गया है. इस दौरान विकास दुबे एनकाउंटर का भी जिक्र किया और सरकार पर सवाल उठाए. अंत में कहा कि आज जो दूसरों के साथ हो रहा है, कल वही सबके साथ होगा. बारी-बारी से सबका नंबर आएगा. सपा नेता ने यह बयान भले ही निजी तौर पर दिया हो, लेकिन उनके बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.

ज़रूर पढ़ें