बारामती MLA रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, घर से नाराज हो निकली फिर इस हालात में मिला शव
विधायक रोहित पवार
Maharashtra News: महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. लड़की शनिवार शाम से लापता थी. रविवार सुबह उसका शव घर के पास एक नाले में मिला. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे लड़की का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों आसपास उसकी तलाश की. देर रात तक बेटी का कोई पता नहीं चलने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
नाले के पास मिला शव
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गईं. अलग-अलग इलाकों में खोजबीन शुरू की. इसी दौरान रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के पास स्थित एक नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को लड़की के घर से सटी एक इमारत की छत पर उसकी चप्पल भी मिली. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की वहां तक कैसे पहुंची? इसके साथ ही उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है. फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रोहित पवार भी बारामती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश में फिर 4 हिंदुओं की संदिग्ध मौत! बंद घर में अलग-अलग जगहों पर मिले शव