ममता को नहीं मिला कांग्रेस का साथ! नंदीग्राम में ‘दीदी’ अकेली, गठबंधन की कोशिश भी नाकाम?

Nandigram Bypoll Politics: पश्‍च‍िम बंगाल की दो सीटों पर हो रहे उपचुनावों में टीएमसी और ममता बनर्जी अकेली पड़ गई हैं. क्‍योंकि कांग्रेस गठबंधन से इनकार कर द‍िया है.
Mamata Banerjee and rahul gandhi

ममता बनर्जी और राहुल गांधी 

Mamata Congress Alliance Failed: पश्‍च‍िम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर आने वाले कुछ ही दिनों बाद उपचुनाव होने वाले हैं.  नंदीग्राम से  सुवेंदु अधिकारी और रेजीनगर विधानसभा से  हुमायूं कबीर चुनकर आए थे. दोनों ही नेता दो सीटों पर चुनाव जीते थे. जिसके बाद उन्‍होंने एक सीट छोड़ने का ऐलान किया था. जहां अब उपचुनाव होने वाला है. लेकिन, इससे पहले पूर्व सीएम ममता बनर्जी एक बार फ‍िर अलग-थलग पड़ती नजर आ रही हैं.

नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ समझौते की कोशिश की, लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ममता ने कांग्रेस के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल से फोन पर बात कर चुनावी तालमेल का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है.

ममता ने कांग्रेस से क्या कहा था?

ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस को नंदीग्राम सीट पर साथ देने की पेशकश की थी. इसके बदले वह रेजीनगर सीट पर कांग्रेस से टीएमसी उम्मीदवार का समर्थन चाहती थीं. यानी दोनों पार्टियां अलग-अलग सीटों पर एक-दूसरे की मदद कर चुनाव लड़ सकती थीं. लेकिन कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

कांग्रेस की ओर से इसके पीछे टीएमसी शासन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर हुए व्यवहार को वजह बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने साफ संकेत दिया है कि अगर टीएमसी गठबंधन चाहती है तो उसे दोनों सीटों पर कांग्रेस का साथ देना होगा. यही वजह है कि कांग्रेस के इस फैसले के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अब ममता का साथ कांग्रेस भी नहीं दे रही है.

कांग्रेस ने उतारे अपने उम्मीदवार

गठबंधन पर चल रही बातचीत के बीच कांग्रेस ने नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. नंदीग्राम से मिलन प्रधान और रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल कफी को मैदान में उतारा गया है।.वहीं टीएमसी ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट दिया है/ दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें:2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! अम‍ित शाह के ऐलान से NDA में हलचल, JDU-चिराग ने खड़े किए सवाल

ज़रूर पढ़ें