‘ज्ञानवापी कयामत तक मस्जिद ही रहेगी’, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना, कहा- उनकी बयानबाजी कोर्ट को प्रभावित कर रही है

सोमवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री वाराणसी पहुंचे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, शास्त्री ने कहा, 'यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक है, मैं चाहता हूं कि जल्द ही कोर्ट का फैसला आए और वह कलंक यहां से हटे. भगवान से प्रार्थना है कि जल्द ही वहां पर भगवा लहराए.'
Maulana Shahabuddin and Pandit Dhirendra Shastri.

मौलाना शहाबुद्दीन और पंडित धीरेंद्र शास्त्री.

Maulana Shahabuddin on Dhirendra Shastri: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिए बयान के बाद बयानबाजी का दौरा तेज हो गया है. धीरेेंद्र शास्त्री के बयान पर अब ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पलटवार किया है. मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा है कि कयामत के दिन तक ज्ञानवापी मस्जिद ही रहेगी. धीरेंद्र शास्त्री को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान बहुसंख्यक समुदाय को भड़काने वाला है’

पंडित धीरेंद्र शास्त्री काशी में ज्ञानवापी को कलंक बता रहे हैं. मैं धीरेंद्र शास्त्री को कहना चाहता हूं कि वो किसी से मश्वरा कर लें. मामला कोर्ट में चल रहा है, उसमें तारीखों पर सुनवाई हो रही है. धीरेंद्र शास्त्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए. इस तरह के बयान कोर्ट को प्रभावित कर रहे हैं. उनका ये बयान बहुसंख्यक समुदाय को भड़काने वाला है. माहौल बिगाड़ने वाला है. उनका बयान एक अच्छे माहौल को खराब करने वाला है.’

‘कोर्ट को धीरेंद्र शास्त्री को तलब करना चाहिए’

मौलाना ने आगे कहा, ‘मैं कोर्ट के जजों से गुजारिश करता हूं कि वे स्वत: संज्ञान लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को तलब करें. मैं धीरेंद्र शास्त्री को बता दूं कि ज्ञानवापी मस्जिद है और कयामत तक ज्ञानवापी मस्जिद ही रहेगी. धीरेंद्र शास्त्री को मैं बता दूं कि वो जो कह रहे हैं कि मस्जिद पर भगवा फैलाएंगे. वो मस्जिद के गुंबद या किनारे पर, किसी भी हिस्से पर भगवा झंडा नहीं लहरा सकते हैं.’

मौलाना ने कहा कि शरीयत में किसी भी मुसलमान को इस बात की इजाजत नहीं है कि वो कोई मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए. मस्जिद साफ-सुथरी जमीन पर बनती है. किसी को भी इसमें गलतफहमी नहीं पालना चाहिए. मस्जिद को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है.

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा था?

दरअसल सोमवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने एक ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया. शास्त्री ने कहा, ‘यहां काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जो कलंक है, मैं चाहता हूं कि जल्द ही कोर्ट का फैसला आए और वह कलंक यहां से हटे. भगवान से प्रार्थना है कि जल्द ही वहां पर भगवा लहराए.’

ये भी पढे़ं: ‘उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ही लड़ेगा चुनाव…’ कांग्रेस से कैसे तय होगा सीटों का बंटवारा, अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा

ज़रूर पढ़ें