नौकरी से निकाले जाने का बदला? IRS की बेटी से पहले रेप फ‍िर हत्या, 41 मिनट की हैवानियत दहला देगी दिल

Murder of IRS Officers Daughter: दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है. 
आरोपी राहुल मीणा

आरोपी राहुल मीणा

Murder of IRS Officers Daughter: देश की राजधानी दिल्‍ली में हुई एक खौफनाक घटना ने हर किसी को हैरान कर द‍िया है. साउथ ईस्‍ट दिल्‍ली की अमर कालोनी में सीन‍ियार IRS ऑफिसर की बेटी से साथ पहले तो दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इसके आरोपी ने युवती की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर से कीमती सामान भी चुरा लिया.

युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को घटना में राहुल के होने का सबूत सीसीटीवी से मिला था. इसके बाद ही नए सिरे से आरोपी की जांच की गई.

आरोपी को पता था घर का टाइम टेबल

आरोपी राहुल मीणा जो पहले पूर्व आईआरएस के यहां पर ही काम करता था. उसे घर के बारे में लगभग हर जानकारी की थी. ये भी पता था कि जिस समय घर में वह जा रहा है. उस समय घर में कोई भी नहीं होगा. क्योंकि पहले से ही उस समय आईआरएस और उनकी पत्नी जिम गए हुए थे. इसी का फायदा उठाते हुए उसने घर में एंट्री कर ली. उसके पास घर की चाबी पहले से ही थी. यही वजह है कि घर में घुसने में उसको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

41 मिनिट्स में दिया घटना को अंजाम

आरोपी राहुल मीणा की पूरी करतूत का CCTV में खुलासा हुआ है. आरोपी ने युवती के साथ दरिंदगी को महज 41 मिनट में अंजाम दिया. इस दौरान उसने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के सीनियर ऑफिसर की बेटी के साथ दुष्कर्म, मारपीट और घर में लूट की. इसके बाद वह अपने कपड़े बदलकर वहां से फरार हो गया.

पूरी घटना को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात तो यह कि जब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय आसपास के किसी भी पड़ोसी ने कोई आवाज नहीं सुनी थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने सभी पड़ोसियों के बयान ले लिए हैं.

सट्टेबाजी का आदी था आरोपी राहुल

राहुल जो पहले आईआरएस अधिकारी के घर पर ही काम करता था. उसने करीब दो महीनों तक काम किया. लेकिन उसकी हरकतों से परेशान होकर IRS अधिकारी ने उसे काम से निकाल दिया था. उसे नौकरी से बाहर न‍िकालने के पीछे की वजह उसकी जुआ खेलने की आदत और हर किसी से पैसा उधार लेना ही था.

राहुल मीणा ऑनलाइन जुए (3 पत्ती) और सट्टेबाजी का इस कदर आदी था कि उसने लाखों का कर्ज ले रखा था. इसी कर्ज और नौकरी से निकाले जाने के बदले की आग ने उसे हत्यारा बना दिया. दिल्ली की इस वारदात से ठीक एक दिन पहले (21 अप्रैल) को उसने अलवर में अपने दोस्त की पत्नी के साथ भी रेप किया था. इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.इसी बीच उसने एक और घटना को अंजाम दे दिया. 

बदला लेने के लिए दिया घटना को अंजाम

पुलिस की मानें तो आरोपी इस वारदात के जरिए अपना बदला लेना चाहता था. वह नौकरी से निकाले जाने से गुस्से में था. इसका बदला लेने के लिए ही उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है.जांच में सामने आया कि युवती के शरीर पर संघर्ष के निशान थे. उसके चेहरे व छाती पर गंभीर चोटें मिली हैं. 

ये भी पढ़ें: Jaggi murder case: अमित जोगी को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, हाई कोर्ट ने सुनाई थी सजा

ज़रूर पढ़ें