नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ऐलान, बदलेगा उपचुनाव में खेल?

Nandigram Bypoll Political Twist: पश्चिम बंगाल की सियासत में सियासी हलचल तेज हो गई है. ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है.
Nandigram Bypoll Political Twist

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता को बड़ा झटका

Mamata Candidate Withdraws: पश्चिम बंगाल की सियासत में सियासी हलचल तेज हो गई है. ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नंदीग्राम सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. इसके बाद ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम इस उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन में एकजुटता की बात कही है.

कांग्रेस को दिया समर्थन

ममता बनर्जी ने कहा, वे नहीं जानते कि मैं ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को नहीं छोड़ सकती. जब तक मैं इस दुनिया से नहीं चली जाती, यह हमेशा मेरे साथ रहेगी. यह बिल्कुल गंदा खेल है, लेकिन हम भी इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. मैं चाहती हूं कि बीजेपी भारत से चली जाए. हम INDIA गठबंधन में एकजुटता चाहते हैं. नंदीग्राम में, हम कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे. यह देश के व्यापक हित में है. रेजीनगर के बारे में मैं बाद में फैसला करूंगी. असम में, हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.”

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि नंदीग्राम उपचुनाव में उनकी पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं उतरेगा. उनका समर्थन कांग्रेस पार्टी को रहेगा. इस दौरान उन्होंने केजरीवाल का भी जिक्र किया और कहा कि हम सभी लोग मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.

ये भी पढ़ेंः ममता को फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतव्रत को लिफाफा… EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल

बदलेगा उपचुनाव में खेल?

बता दें, नंदीग्राम विधानसभा में उपचुनाव होना है. जिसमें ममता बनर्जी ने अपना उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को बनाया था, लेकिन संचिता प्रधान ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन वापस लेने का ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने इस घटनाक्रम के बाद भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया है. फिलहाल, ममता बनर्जी ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की बात कही है. ममता के प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद क्या उपचुनाव का खेल बदल जाएगा. यह तो परिणाम के बाद ही तय होगा.

ज़रूर पढ़ें