नीट पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की 20,000 पन्नों की चार्जशीट, 3 अगस्त को खुलेंगे राज?

NEET Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट को सीबीआई ने सुनवाई के दौरान बताया कि चार्जशीट करीब 20,000 पन्नों की है. इस दौरान कोर्ट ने चार्जशीट के साथ दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों की सूची नोट किया. इस मामले की सुनवाई 3 अगस्त को होगी.
CBI Team

CBI टीम (File Photo)

CBI Files Massive Chargesheet: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की बातों को सुनते हुए चार्जशीट दाखिल करने का समय दिया है. इस मामले की सुनवाई 3 अगस्त को होगी. कोर्ट में सीबीआई ने बताया कि इस मामले में दाखिल की गई चार्जशीट 20 हजार पन्नों की है. चार्जशीट में 13 आरोपियों के नाम शामिल हैं.

राउज एवेन्यू कोर्ट को सीबीआई ने सुनवाई के दौरान बताया कि चार्जशीट करीब 20,000 पन्नों की है. इस दौरान कोर्ट ने चार्जशीट के साथ दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और अन्य सबूतों की सूची नोट किया. कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन बयानों और दस्तावेजों का चार्जशीट में उल्लेख किया गया है, वे रिकॉर्ड पर उपलब्ध ही नहीं हैं. इस पर सीबीआई ने कोर्ट से समय मांगा और कहा कि एनेक्सचर दस्तावेजों की स्कैनिंग की जा रही है.

पेपल लीक मामले में 13 आरोपी बनाए गए

कोर्ट ने सीबीआई को 3 अगस्त तक चार्जशीट पेश करने का समय दिया है. अगली सुनवाई भी 3 अगस्त को होगी. सीबीआई अब इस चार्जशीट को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष आगे की कार्रवाई के लिए पेश करेगी. चार्जशीट में यश यादव, दिनेश बिवाल, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, शुभम खैरनार, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, मनीषा वाघमारे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार को आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंः NEET के बाद अब गुजरात की इस यूनिवर्सिटी का पेपर लीक? दावा- परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल सवाल

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा सभी आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a) तथा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 3, 4, 5, 10 और 11 के तहत भी कार्रवाई की गई है. चार्जशीट में सीबीआई ने 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 जरूरी फिजिकल एविडेंस को शामिल किया है.

ज़रूर पढ़ें