PM मोदी ने बंधेज पगड़ी पहनकर दिया खास संदेश, स्वतंत्रता दिवस पर हर साल बदला लुक

PM Modi In Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बंधेज पगड़ी पहनी. इस पंगड़ी के माध्यम से उन्होंने देश के लोगों को खास संदेश दिया है.
PM Modi

पीएम मोदी ने पहनी बंधेज पगड़ी

PM Modi Bandhej Turban: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लाल किले में ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बंधेज पगड़ी पहनी. पीएम मोदी इस पगड़ी के माध्यम से देश के लोगों को खास संदेश दिया है. वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीले और सफेद बांधनी पैटर्न वाली चमकदार मैरून रंग की पगड़ी पहनी है. पीएम मोदी हर साल अपनी जानी-पहचानी परंपरा को जारी रखने के लिए अलग लुक में नजर आते हैं.

पीएम मोदी ने इस पगड़ी के जरिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया है. पीएम मोदी की इस पगड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. यह राजस्थानी बंधेज पगड़ी है. बंधेज को राजस्थान और गुजरात में बेहद शुभ, उत्सव और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इसलिए पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पहनावे से ही खास संदेश दिया है.

बंधेज पगड़ी में क्या है खास?

बंधेज पगड़ी गौरव और उत्सव का प्रतीक मानी जाती है, जो राजस्थान और गुजरात में सम्मान का प्रतीक है. बंधेज पगड़ी पारंपरिक ‘टाई एंड डाई’ हस्तकला है. जिसे कपड़ों के धागों से बांधकर और रंगकर तैयार किया जाता है. पीएम ने इस पगड़ी के माध्यम से स्थानीय बुनकरों और कारीगरों की कला को प्रमोट किया है. पगड़ी गहरे लाल रंग की है, जो शुभ, शक्ति, उत्साह और उत्सव का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ेंः 79वां या 80वां… 2026 में भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? जानें रोचक बातें

2014 से हर साल पीएम मोदी बदल रहे पगड़ी

बता दें, पीएम मोदी लाल किले में ध्वजारोहण के दौरान हर साल बंधेज पगड़ी पहन रहे हैं. पहली बार साल 2014 में उन्होंने लाल चमकदार जोधपुरी बंधेज पहना था. इसके बाद अगले साल उन्होंने पीले और कई रंगों वाली क्रॉस-क्रॉस पैटर्न वाली पगड़ी पहनी. पीएम मोदी लगातार गुलाबी, लाल, केसरिया, बांधनी और लहरिया पगड़ी पहन रहे हैं. पीएम मोदी बंधेज पगड़ी के साथ ही आज सफेद कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने थे.

ज़रूर पढ़ें