‘आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत…’ सोना और पेट्रोल-डीजल को लेकर PM मोदी की 5 बड़ी अपील 

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद की एक रैली में कहा कि देश को आज वर्क फ्रॉम होम जैसी व्‍यवस्‍थाएं अपनाने की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि मिडिल ईस्‍ट तनाव का असर भारत पर भी है. इसील‍िए हमें कुछ बदलाव करने होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Speech: दुनियाभर में ईरान-अमेरिका जंग के कारण गैस और पेट्रोल डीजल का संकट देखने को मिल रहा है. यह संकट आने वाले दिनों और बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही देशों के बीच अभी तक युद्ध विराम को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कुछ अपील की हैं. उन्‍होंने कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा. युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं.

हैदराबाद में एक रैली में पीएम ने कहा कि मिडिल ईस्‍ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर ज्यादा है. क्योंकि भारत में तेल के कुएं नहीं हैं. हमें फ्यूल बचाने की जरूरत है. इस समय हमें  वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों को अपनाना चाहिए.

PM मोदी की 5 अहम अपील

एक साल तक सोना खरीदने से बचें : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  सोने के आयात में देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि देशहित में कुछ समय तक सोना खरीदने और दान करने से परहेज करें. एक साल तक सोना नहीं खरीदें.

पेट्रोल-डीजल की बचत करें : प्रधानमंत्री ने कहा कि बेवजह गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन अपनाने के साथ-साथ कारपूलिंग को बढ़ावा दें. इससे आपका खर्च भी बचेगा और फ्यूल की भी बचत होगी.

खाने के तेल का इस्तेमाल घटाएं: प्रधानमंत्री ने कहा कि हर परिवार यदि तेल की खपत थोड़ी कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा. खाने के तेल की खपत कम करने की अपील पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं.

प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर: पीएम मोदी ने कहा कि  रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करना चाहिए. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए ताकि खेती टिकाऊ और कम खर्चीली बन सके.

विदेश यात्राएं फिलहाल टालें:  बढ़ती वैश्विक चुनौतियों और महंगे ईंधन के बीच लोगों से अपील की गई है कि शादी, घूमने या अन्य कारणों से होने वाली विदेश यात्राओं को कुछ समय के लिए टालें. मतलब साफ है कि पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे जानें से बचें.

क्‍या बढ़ने वाली हैं तेल और गैस के दाम

कुल मिलाकर ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में तेल और गैस का संकट हो सकता है. इससे यह भी साफ कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल सकता है. हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये तक बढ़ा दी गई थीं. लोगों को डर कि कहीं इसी तरह घरेलू सिलेंडर की कीमत भी न बढ़ा दी जाएं. 

ये भी पढ़ें: ‘पेट्रोल-डीजल का उपयोग समझदारी से करें…’, वैश्विक संकट के बीच बोले PM मोदी- एक साल तक न खरीदें गोल्ड

ज़रूर पढ़ें