‘युवा नशा मुक्ति थीम से जुड़ा कंटेंट बनाएं…’, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की अपील
पीएम मोदी
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात’ का 137वां एपिसोड प्रसारित हो रहा है. इस कार्यक्रम में उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए bharatrajya.com वेबसाइट पर जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था.
पीएम मोदी ने युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान को प्रमोट करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्ति जागरूकता से जुड़ा कंटेंट बनाने को कहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों माताओं-बहनों को ‘PM स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है. ‘महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए. PM स्वनिधि योजना की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं. यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं.
यूपी के इन युवाओं की पीएम मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी यूपी के एक गांव का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक गांव है- पटवाई. वहां आकाश और रोहन नाम के दो दोस्तों ने देखा कि उनके आसपास का इलाका गंदगी से भर गया है. बस, फिर क्या था, आकाश और रोहन ने कचरे के बैग उठाए और सफाई के लिए निकल पड़े. धीरे-धीरे दूसरे युवा भी उनके साथ जुड़ने लगे.
टी भी बन गई। जिसका नाम है-‘क्लीन-अप पटवाई’ ये युवा अब तक चार गंगा घाटों को साफ कर चुके हैं. एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटा चुके हैं.
इस बार श्री अमरनाथ जी की यात्रा में भी, स्वच्छता और जनभागीदारी की ऐसी ही प्रेरक तस्वीर देखने को मिली. कठिन रास्तों पर, हजारों स्वच्छता कर्मी दिन-रात सेवा में जुटे रहे. इस वर्ष यात्रा के दौरान, 400 Metric टन से ज्यादा कचरे को कलेक्ट और प्रोसेस किया. स्वच्छता के इस अभियान में श्रद्धालु भी भागीदार बने. 16 हजार से अधिक यात्रियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया.
नशा मुक्त भारत को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसका लक्ष्य बिल्कुल साफ है. नशा मुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया. बहुत सारे लोग, विशेषकर हमारे युवा बहुत बड़ी संख्या में इसका हिस्सा बन रहे हैं।.आखिर यह भारत के युवाओं के स्वास्थ्य, उनकी खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए ही हमारा सामूहिक संकल्प है.
उन्होंने कहा कि साथियों, नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति को अपने लपेटे में नहीं लेती, इसके दुष्परिणाम पूरे परिवार और समाज को भी झेलने पड़ते हैं. मैं उन लोगों की सराहना करूंगा जो ड्रग्स के खिलाफ दूसरों को जागरुक करते हैं और नशे की लत से जूझ रहे लोगों की मदद में आगे आते हैं. नशा मुक्त भारत के लिए क्या आप कोई मजबूत नारा बना सकते हैं? क्या हमारे युवा संगीतकार ऐसे गाने बना सकते हैं, जिनमें ड्रग्स मुक्त जिंदगी का संदेश हो? क्या छात्र और थिएटर ग्रुप्स दिल को छू लेने वाले नाटक लिख सकते हैं जिनमें ड्रग्स के खतरों के साथ-साथ उनसे बाहर निकलने का रास्ता भी हो.
ये भी पढ़ें:अब नहीं चलेगी फाइलें दबाने की आदत! लंबित मामलों पर CM योगी सख्त, जल्द निपटारे का टास्क