प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, संविधान संशोधन बिल पर करेंगे बात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि शन‍िवार रात 8:30 बजे देश को संबोध‍ित करने वाले हैं. वे अपने इस संबोधन में संव‍िधान संसोधन बिल पर बातचीत कर सकते हैं. उनके इस संबोधन का लाइव प्रसारण होगा.
Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(File Photo)

PM Modi Address the nation: लोकसभा में शुक्रवार को मह‍िला आरक्षण ब‍िल ग‍िर गया था, इसके बाद से ही बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस बीजेपी पर राजनी‍ति करने के आरोप लगा रही है. इन सब के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि शन‍िवार रात 8:30 बजे देश को संबोध‍ित करने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वे संविधान संसोधन बिल पर भी बात कर सकते हैं.

मोदी सरकार के 12 सालों के कार्यकाल में ऐसा पहली बार है जब कोई ब‍िल सरकार सदन में पास न कराई पाई हो. पीएम मोदी ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में भी इसको लेकर विपक्ष को दोषी ठहराया है. उन्‍होंने साफ कहा कि उनकी ही वजह से बिल पास नहीं हो सका है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है. इसके साथ ही चेतावनी भी दी है. उन्‍होंने कहा कि महिलाओं का विरोध करने वालों को भविष्य में राजनीतिक कीमत चुकानी ही पड़ेगी.

किस मुद्दे पर बात कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री आज अपने संबोधन में किस बारे में बात करेंगे. इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि PM महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसद में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं. यह संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आख‍िरी देश को संबोधन 21 सितंबर 2025 को हुआ था. उसमें उन्‍होंने ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा की थी.

बीजेपी ने विधेयक के खारिज होने को ‘काला दिन’ बताया और कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं के साथ ‘विश्वासघात’ का आरोप लगाया है. आज होने वाले संबोधन में भी पीएम मोदी इसी को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें