बिहार-असम समेत सभी राज्यों में रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, सरकार ने केस वापस लेने का लिया फैसला
सीजेपी प्रदर्शनकारी
CJP Protest Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया है. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत 2 अन्य मांगे मान ली हैं. लेकिन इस दौरान बिहार और असम समेत देश के कई राज्यों में छात्रों की लगातार गिरफ्तारी और उन पर मामले दर्ज किए जा रहे थे, जिसको लेकर CJP ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर सरकार मंगलवार से पहले मुकदमा वापस नहीं लेती, तो मजबूरन हमें सरकार के खिलाफ फिर से आंदोलन करना पड़ेगा. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने प्रदर्शनकारियों से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार बिहार-असम समेत देशभर के प्रदर्शनकारियों से केस वापस लेगी. इसके लिए आधिकारिक प्रेस रिलीज भी जारी किया गया है.
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, रात 1 बजे का अपडेट. हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद, सरकार के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की. यह बैठक 2-3 घंटे तक चली. उन्होंने बिहार और असम के नोटिफिकेशन की कॉपीज हमें दीं, जिनमें FIR वापस लेने, भविष्य में कोई कार्रवाई न करने और सभी हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की गारंटी दी गई है.
#Important: 1 AM update.
— Saurav Das (@SauravDassss) July 27, 2026
Hours after our press conference, Government’s representatives met us. The meeting lasted for 2-3 hours. They shared copies of the Bihar and Assam notifications guaranteeing FIR withdrawals, no action in future, and release of all detainees and… pic.twitter.com/G7WcHHcfAs
उन्होंने केंद्र सरकार और अन्य BJP/NDA शासित राज्यों की ओर से भी गारंटी-नोटिफिकेशन कल तक जारी करने का अपना वादा दोहराया. उम्मीद है कि तय की गई भाषा का ही इस्तेमाल किया जाएगा. किसी भी प्रदर्शनकारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. हम सब इसमें साथ हैं.
ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एथेनॉल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी अकेले नहीं हैंः सौरव दास
सौरव दास का कहना है कि सीजेपी प्रदर्शनकारियों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ेगी. आंदोलन शुरू होने के पहले दिन से ही सीजेपी हर प्रदर्शनकारी के साथ खड़ी है.