‘इतिहास माफ नहीं करेगा…’, बच्चों के साथ हुई मारपीट और CJP प्रदर्शन पर अभिनेता रघुवीर यादव का दर्द छलका

Raghuveer Yadav CJP Protest: रघुवीर यादव ने बच्‍चों के साथ हुई मारपीट पर अपना दुख जाह‍िर किया है, उन्‍होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को देश कभी नहीं भूलेगा और मारपीट करने वालों को कोई कभी माफ नहीं करेगा.
रघुवीर यादव

रघुवीर यादव

Raghubir Yadav CJP Protest Statement: द‍िल्‍ली के जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि सरकार की तरफ से भी अब तक कोई बातचीत के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इन बस के बीच कई फ‍िल्‍म एक्‍टर्स भी प्रदर्शन के समर्थन में नजर आ रहे हैं. पूरे मामले पर अब अभिनेता रघुवीर यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रघुवीर यादव ने जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज और छात्रों के साथ की गई मारपीट पर गहरा दुख जताया है. अपने वीड‍ियो मैसेज में वह भावुक नजर आए. हाल ही में वे वेब सीरीज पंचायत में अपने अभिनय को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं.

रघुवीर यादव ने क्‍या कहा?

वीडियो में रघुवीर यादव ने कहा कि मासूम बच्चों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसे देखकर उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है. उन्होंने कहा कि बच्चों पर हिंसा किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि वर्दी की ताकत का इस्तेमाल बच्चों के खिलाफ नहीं होना चाहिए. उनके मुताबिक, इस तरह की घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि इंसानियत के मूल्यों पर भी सवाल खड़े करती हैं.

रघुवीर ने की प्रदर्शन में शामिल बच्‍चों की तारीफ

अभिनेता ने जिम्मेदार लोगों से सवाल करते हुए कहा कि आखिर उन बच्चों की गलती क्या थी, जिनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बच्चों के साथ हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता और ऐसे दृश्य लंबे समय तक लोगों के दिलों में दर्द छोड़ जाते हैं.

अपने संदेश के आखिर में रघुवीर यादव ने प्रदर्शन में शामिल बच्चों के हौसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन उन बच्चों के साथ है और उन्हें उम्मीद है कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से आगे बढ़ेंगे.

ये भी पढ़ें:सरकार से बातचीत नहीं करेंगे CJP नेता! जंतर मंतर पर हुई लाठीचार्ज से नाराजगी

ज़रूर पढ़ें